फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत की झलक पेश करने को तैयार बॉलीवुड सितारे

भारत की झलक पेश करने को तैयार बॉलीवुड सितारे

अमेरिका में पहली बार हो रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के मंच पर अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भारतीय सिनेमा और संस्कृति की झलक पेश करने को तैयार...

भारत की झलक पेश करने को तैयार बॉलीवुड सितारे
एजेंसीFri, 25 Apr 2014 01:13 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में पहली बार हो रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के मंच पर अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भारतीय सिनेमा और संस्कृति की झलक पेश करने को तैयार हैं।

आईफा सप्ताहांत के उद्घाटन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सप्ताह धमाकेदार होने जा रहा है। यह जादुई होगा। यह कहना बहुत जरूरी है कि हमारा सिनेमा सीमाओं को भेदकर लोगों तक पहुंच गया है। यह भारत, भारतीय सिनेमा का उत्सव है।

प्रियंका ने कहा कि यह भारत का उत्सव है और सीमाओं को पार करने के बाद यह उत्सव सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी है। इस साल की शुरुआत में आईफा पुरस्कारों के 15वें संस्करण के बारे में चर्चा पैदा करने के लिए प्रियंका और अनिल कपूर लॉस एंजेलिस, तांपा और न्यूयॉर्क की तीन दिन की यात्रा पर थे।

कपूर ने कहा कि यहां होने का यह अनोखा अनुभव है। हम इस आईफा सप्ताहांत को अविस्मरणीय, ऐतिहासिक और यादगार बना देंगे। हमारा इरादा लोगों को संस्कति और सिनेमा का एक शानदार सामारोह का गवाह बनने का अवसर प्रदान करने का है।

उस्ताद राहत फतेह अली खान का एलबम बैक 2 लव का अनावरण कपूर, भारत के महावाणिज्य दूत अजित कुमार और अन्य लोगों के बीच किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें