दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
कलाकार के करियर में गायक की बड़ी भूमिका: रणबीर
मुंबई, एजेंसी
First Published:06-08-12 08:01 PM
फिल्म 'रॉकस्टार' की सफलता के बाद गायक मोहित चौहान को अभिनेता रणबीर कपूर की आवाज के रूप में पहचाना जाता है। रणबीर कहते हैं कि एक कलाकार के करियर में गायक बड़ी भूमिका निभाते हैं।
रणबीर खुश हैं कि मोहित ने उनकी आने वाली फिल्म 'बर्फी' में भी उनके लिए गीत गाए हैं। रणबीर ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि 'बर्फी' बहुत खास फिल्म है और यह 14 सितम्बर को प्रदर्शित होगी। मोहित बाबाजी (मोहित चौहान) ने फिल्म का शीर्षक गीत 'आला रे बर्फी' गाया है और मैं बहुत खुश हूं। गायकों के एक अभिनेता के करियर में महत्व को आमतौर पर पहचान नहीं मिल पाती है।
उन्होंने कहा कि लेकिन यदि आप दिवंगत मोहम्मद रफी, मुकेश जी, किशोर कुमार जैसे गायकों को देखें तो उन्होंने अभिनेताओं के करियर में बहुत योगदान दिया है। मैं कृतज्ञ हूं कि मोहित बाबाजी ने एक बार फिर 'बर्फी' में मेरे लिए एक इतना अच्छा गीत गाया है।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी कहा था कि भारतीय सिनेमा में एक अभिनेता का कद बनाने में गायकों की अहम भूमिका होती है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'बर्फी' में रणबीर के साथ प्रियंका चोपड़ा व इलियाना डीक्रूज ने अभिनय किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
