फोटो गैलरी

Hindi Newsमहेश भट्ट बनायेंगे जानम का रीमेक

महेश भट्ट बनायेंगे जानम का रीमेक

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट अपनी फिल्म 'जानम' का रीमेक बना सकते हैं। महेश भट्ट ने वर्ष 1985 में 'जानम' का निर्देशन किया था। बताया जाता है कि यह फिल्म महेश भट्ट के जीवन पर आधारित थी। इस...

महेश भट्ट बनायेंगे जानम का रीमेक
एजेंसीSun, 21 Sep 2014 09:37 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट अपनी फिल्म 'जानम' का रीमेक बना सकते हैं। महेश भट्ट ने वर्ष 1985 में 'जानम' का निर्देशन किया था। बताया जाता है कि यह फिल्म महेश भट्ट के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में कुमार गौरव ने महेश भट्ट का किरदार निभाया था। महेश भट्ट अब इस फिल्म का रीमेक बना सकते है जिसमें इमरान जाहिद उनका किरदार निभायेंगे।
       
महेश भट्ट ने कहा कि मैंने जो फिल्म बनाई थी वह अब लोगों की हो चुकी है। यह मेरी नहीं रही। फिल्म को कई साल बीत चुके हैं लेकिन उससे जुड़ी भावनाएं और एहसास अब भी वही हैं। वर्ष 1985 में 'जानम' दूरदर्शन पर दिखाई गई थी। कुमार गौरव के गुमनामी में खो जाने के कारण फिल्म भी कहीं खो गई थी।
       
महेश भट्ट ने कहा कि मेरे अंदर कभी भी किसी तरह के सामाजिक कलंक का डर नहीं रहा। मैं अपनी जिंदगी की सच्चाई को उजागर करने से नहीं घाबराया जबकि मेरा परिवार इसके खिलाफ था और जानम के निर्माण से खुश नहीं था लेकिन यह फिल्म समाज में रहकर पूर्व निर्धारित नियमों के खिलाफ लड़ने और उनको तोड़ने के बारे में थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें