फोटो गैलरी

Hindi Newsपद्म विभूषण सम्मान से अभिभूत हूं: अमिताभ

पद्म विभूषण सम्मान से अभिभूत हूं: अमिताभ

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस बार के पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुने जाने पर कहा है कि वह इस सम्मान को लेकर अभिभूत हैं। पहले पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित हो चुके 72 वर्षीय बच्चन ने...

पद्म विभूषण सम्मान से अभिभूत हूं: अमिताभ
एजेंसीMon, 26 Jan 2015 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस बार के पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुने जाने पर कहा है कि वह इस सम्मान को लेकर अभिभूत हैं। पहले पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित हो चुके 72 वर्षीय बच्चन ने कहा कि आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं हैं।

बच्चन ने आज सुबह अपने ब्लॉग में कहा, भारत सरकार ने आज मुझे देश के सर्वोच्च पद्म सम्मान से सुशोभित करने का फैसला किया है। मेरे पास आभार प्रकट करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं और मैं लोगों की दरियादिली से अभिभूत हैं।

बच्चन ने कहा, मेरे पिता पद्मश्री, पद्म भूषण। जया पद्मश्री, ऐश्वर्या पद्मश्री, एबी पद्म भूषण, पद्म विभूषण। देश में किसी एक परिवार में शायद एकमात्र संदर्भ या मामला है। उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें