फोटो गैलरी

Hindi Newsरितिकसोनम का ‘धीरेधीरे’ हुआ हिट, 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

रितिक-सोनम का ‘धीरे-धीरे’ हुआ हिट, 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

रैपर यो यो हनी सिंह ने ‘धीरे-धीरे’ गाने के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। यह गीत रितिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। वहीं दो दिनों में यूट्यूब पर इस गाने के दर्शकों की संख्या सात लाख...

रितिक-सोनम का ‘धीरे-धीरे’ हुआ हिट, 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
एजेंसीSat, 05 Sep 2015 01:22 PM
ऐप पर पढ़ें

रैपर यो यो हनी सिंह ने ‘धीरे-धीरे’ गाने के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। यह गीत रितिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। वहीं दो दिनों में यूट्यूब पर इस गाने के दर्शकों की संख्या सात लाख का आकड़ा छूने जा रही है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक टी-सीरीज की ओर से इस गाने का वीडियो पहली सितंबर को जारी हुआ था। यह 1990 की फिल्म ‘आशिकी’ के लोकप्रिय गीत का रीमेक है।

इस वीडियो को लोगों का इतना प्यार मिलने का कारण रितिक रोशन और सोनम कपूर की लाजवाब केमिस्ट्री है, जो काफी आकर्षक है।

सोनम और हनी सिंह, दोनों ने ट्विटर पर आभार प्रकट किया है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।’’ photo1

जबकि हनी सिंह ने भी ट्विटर पर लिखा, ‘‘ज्यादा प्यार और समर्थन, सम्मान के लिए धन्यवाद।’’ photo2

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें