फोटो गैलरी

Hindi Newsranbir kapoor do somthing

रणबीर कपूर... हीरो, कुछ कर भाई...

रणबीर कपूर को इंडस्ट्री में आये आठ साल होने को आये। साल 2007 में उनकी पहली फिल्म सांवरिया रिलीज हुई थी। 2009 तक आते-आते वह निर्माता-निर्देशकों की आंख का तारा कहलाने लगे। लेकिन जिस तेजी से उनका करियर...

रणबीर कपूर... हीरो, कुछ कर भाई...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 26 Nov 2015 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

रणबीर कपूर को इंडस्ट्री में आये आठ साल होने को आये। साल 2007 में उनकी पहली फिल्म सांवरिया रिलीज हुई थी। 2009 तक आते-आते वह निर्माता-निर्देशकों की आंख का तारा कहलाने लगे। लेकिन जिस तेजी से उनका करियर ग्राफ ऊपर की ओर गया उतनी ही तेजी से नीचे भी गिरा। खासतौर से 2013 में आयी फिल्म ये जवानी है दीवानी के बाद से। कभी लाइन से हिट और सुपरहिट देने वाला ये स्टार, लगातार फ्लॉप देने लगा।
अब रणबीर को एक मौका और मिला है। अबकी बार तो बस करो या मरो... एक नजर रणबीर के फिल्मों और उनके करियर ग्राफ पर।
 
सांवरिया (2007)
संजय लीला भंसाली ने बड़े चाव से ये फिल्म बनाई, लेकिन सामने थी किंग खान की फिल्म ओम शांति ओम। कई अच्छी-बुरी बातों के साथ यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

बचना ए हसीनों (2008)
इस फिल्म से रणबीर को पहली सफलता का स्वाद मिला। रोमांटिक हीरो चल निकला, फिल्म के गाने हिट थे, लोगों को रणबीर की एक्टिंग पसंद आयी थी और फिल्म हिट साबित हुई।

वेक-अप सिड (2009)
रणबीर के पक्के वाले दोस्त कहे जाने वाले आयन मुखर्जी ने फिल्म बेहद प्यार अंदाज में बनाई थी। दर्शकों को कॉलेज ब्वाय रणबीर फिर पसंद आया और फिल्म हिट हो गयी। इसके साथ एक विवाद भी जुड़ा। फिल्म में मुंबई को बंबई कहे जाने पर शिवसेना ने आपत्ति जताई थी।

अजब प्रेम की गजब कहानी (2009)
राजकुमार संतोषी की ये कॉमेडी फिल्म बेशक बहुतेरे लोगों को फूहड़, लेकिन दर्शकों को रणबीर का ये अंदाज भी पसंद आया। कैटरीना कैफ के साथ उनकी ये पहली फिल्म थी, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। ये रणबीर की पहली सुपरहिट फिल्म थी।

रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ दिय ईयर (2009)
यह मन के लिए की गयी फिल्म थी, जिसे रणबीर आप भी अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक मानते हैं। लेकिन ये फिल्म औसत से भी कम बिजनेस कर पायी। पर रणबीर के अभिनय की चारों ओर प्रशंसा हुई।

राजनीति (2010)
रणबीर की पहली ग्रे शेड वाली 100 करोड़ी फिल्म, जिसके निर्देशक थे प्रकाश झा। कैटरीना-रणबीर की जोड़ी ने फिर कमाल दिखाया। फिल्म हिट साबित हुई। लेकिन फिल्म के साथ एक विवाद भी जुड़ा कि इसमें कैटरीना का किरदार देश की एक प्रसिद्ध महिला नेता से मिलता-जुलता है।

अन्जाना अन्जानी (2010)
इस रोमांटिक प्लव स्टोरी के जरिये रणबीर को एक बार फिर असफलता का स्वाद चखना पड़ा। दर्शकों ने रणबीर- प्रियंका की जोड़ी को भी खारिज किया।

रॉकस्टार (2011)
गिर कर उठना कोई रणबीर से सीखे। जी हां, इस फिल्म की कामयाबी से उन्होंने यही साबित किया। इस फिल्म के टाइटल को सार्थक करते हुए उन्होंने अपनी दूसरी सौ करोड़ी फिल्म दी और इम्तियाज अली के साथ अपनी जोड़ी बनाई। इस फिल्म के एक गीत साड्डा हक को लेकर कुछ विवाद भी सामने आये।
 
बर्फी (2012)

अपने नाम की तरह ये मीठी-सी फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आयी। रणबीर-प्रियंका की जिस जोड़ी को दो साल पहले खारिज कर दिया गया था, उसे फिर मौका मिला और पसंद किया गया। हालांकि इस सुपरहिट फिल्म को कई विवादों का सामना भी करना पड़ा। एक रोडियो ब्रांड ने इस फिल्म के मुख्य किरदार मर्फी के नाम पर आपत्ति जताई तो दूसरी ओर ये आरोप भी लगा कि फिल्म के कई हिस्से अंग्रेजी की कुछेक फिल्मों से कॉपी किये गये हैं। भारत की ओर से ऑस्कर भेजी गयी इस फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया गया था।

ये जवानी है दीवानी (2013)
यह रणबीर का सुनहरा साल था, जिसे उन्हें फिर से दोहराना होगा। उनकी ये पहली 200 करोड़ी ब्लाकबस्टर फिल्म थी, जिसने पूरी दुनिया में धूम मचाई। ये कारनामा था उनके दोस्त अयान मुखर्जी जो अब उन्हें लेकर एक सुपरहीरो फिल्म का सपना देख रहे हैं। फिल्म की भाषा को लेकर और प्रसिद्ध शीतल पेय ब्रांड के नाम को लेकर तथा फिल्म में लोकेशन क्रेडिट को लेकर इस फिल्म के साथ भी कई विवाद जुड़े रहे।

बेशरम (2013)
अभिनव कश्यप की इस फिल्म से रणबीर का सितारा धुंधलाने लगा। अपनी फूहड़ता और अश्लीलता के लिए इस फिल्म और रणबीर को सबसे कोसा। यह रणबीर की पहली सुपर फ्लॉप फिल्म थी, जिसे बड़ा घाटा हुआ था।

रॉय (2015)
सालभर बाद रणबीर की इस फिल्म से सबको बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यहां भी वह नाकाम रहे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई। हालांकि इसके गीत बेहद पसंद किये गये।

बांबे वेलवेट (2015)
इस फिल्म की असफलता ने मानो रणबीर के घुटने ही तोड़ डाले थे। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने बड़े पैमाने पर सिरे से खारिज किया। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 120 करोड़ की यह फिल्म 30 करोड़ रु ही बटोर पायी।

तमाशा (2015)
अब इस फिल्म के बारे में क्या कहें। केवल इतना कि अब हालात करो या मरो वाले ही हैं।

जग्गा जासूस (2016)
अनुराग बसु की लंबे समय से बन रही इस फिल्म का भी ईश्वर ही मालिक है। कैटरीना भी हैं इसमें।

ऐ दिल है मुश्किल (2016)
अगले साल दीपावली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक करण जौहर हैं। इसमें ऐशवर्या राय और अनुष्का शर्मा भी हैं। इस फिल्म का भविष्य भी समय ही बताएगा।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें