VIDEO : जब अचानक दिल्ली के कैफे में क्रिस मार्टिन ने किया परफॉर्म
संगीत बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन ने 'डेल्ही समर हाउस कैफे' में गीतों और आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्टिन ग्लोबल पॉवर्टी प्रोजेक्ट के प्रचार के सिलसिले में भारत आए हैं, जो...
संगीत बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन ने 'डेल्ही समर हाउस कैफे' में गीतों और आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मार्टिन ग्लोबल पॉवर्टी प्रोजेक्ट के प्रचार के सिलसिले में भारत आए हैं, जो स्थानीय समुदायों में साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का एक वैश्विक कार्यक्रम है। मार्टिन ने अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ कैफै का दौरा किया, जहां उनके साथ संगीतकार विशाल दढलानी, रघु दीक्षित और हास्य कलाकार समूह ऑल इंडिया बकचोद (एबीसी) के सदस्य भी मौजूद थे।
रघु ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘साल की सबसे बेहतरीन रात। आज मैंने क्रिस मार्टिन को सुना और उनके लिए गिटार बजाया।’’
दढलानी ने हालांकि ट्विटर पर खुलासा किया कि यह कोई प्लान किया हुआ कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने लिखा, ‘‘यह कोई कार्यक्रम नहीं था। हम साथ डिनर पर गए थे और मार्टिन ने कहा कि चलो, कुछ गाना-बजाना हो जाए।’’
समर हाउस कैफे के प्रबंधक मनीष ने कहा कि उन्होंने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था। मार्टिन ने वहां कुछ गाने गाए।
देखें वीडियो: