जब अमिताभ ने अनुष्का को कहा, 'खबरदार जो मुझे ब्लॉक किया'
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा को लिखा, 'खबरदार जो मुझे ब्लॉक किया।' जिस पर अनुष्का ने जवाब में लिखा, 'कभी नहीं सर'। दरअसल, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज सुबह ट्वीट किया कि वो...
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा को लिखा, 'खबरदार जो मुझे ब्लॉक किया।' जिस पर अनुष्का ने जवाब में लिखा, 'कभी नहीं सर'।
दरअसल, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज सुबह ट्वीट किया कि वो बकवास करने वालों को ब्लॉक कर देंगी। जिस पर तुरंत ही सबने कमेंट करना शुरू कर दिया।
अनुष्का ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘अपने ट्विटर को पॉजिटिव (जितना संभव हो सके) रखने की कोशिश कर रही हूं, इसलिए गैर जिम्मेदाराना तरीके से बकवास करने वालों को ब्लॉक कर दूंगी।’’
मशहूर फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता ऋषि कपूर सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियां साइबर र्दुव्यरवहार का शिकार हो चुकी हैं। अनुष्का ने अब ऐसा करने वालों को हद में रहने वर्ना ब्लॉक होने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
अनुष्का की इस ट्वीट के जवाब में महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘‘आप मुझे ब्लॉक करने की जुर्रत मत करना क्योंकि ये सकारात्मक है। हाहाहा।’’
इसके जवाब में अनुष्का ने लिखा कि वह ऐसा मरते दम तक नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा, ‘‘हाहाहाहा कतई नहीं करूंगी। मरते दम तक नहीं करूंगी सर!’’