फोटो गैलरी

Hindi Newsफैशन परेड बन गया है कान शबाना आजमी

फैशन परेड बन गया है कान : शबाना आजमी

जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने कान फिल्म महोत्सव में सेलिब्रेटी फैशन पर मीडिया के हंगामे की आलोचना की है।     अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा है, अंतरराष्ट्रीय महोत्सव बहुत गंभीर...

फैशन परेड बन गया है कान : शबाना आजमी
एजेंसीSat, 16 May 2015 11:58 AM
ऐप पर पढ़ें

जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने कान फिल्म महोत्सव में सेलिब्रेटी फैशन पर मीडिया के हंगामे की आलोचना की है।
   
अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा है, अंतरराष्ट्रीय महोत्सव बहुत गंभीर आयोजन है और उसे समुचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया है, आज कान कपड़ों का परेड लग रहा है। यह गंभीर फिल्म महोत्सव है, कोई फैशन परेड नहीं। फिल्मों और फिल्म बनाने वालों पर ध्यान देना कैसा रहेगा।
   
भारतीय मीडिया का पूरा ध्यान बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ के रेड कारपेट लुक पर था। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर भी महोत्सव में हिस्सा लेने वाली हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें