फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव डयूटी पर जा रहे दो कर्मचारियों की मृत्यु

चुनाव डयूटी पर जा रहे दो कर्मचारियों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ऐन पहले बुधवार को बरेली तथा पीलीभीत में चुनाव डयूटी करने जा रहे दो कर्मचारियों का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।       आधिकारिक...

चुनाव डयूटी पर जा रहे दो कर्मचारियों की मृत्यु
एजेंसीWed, 16 Apr 2014 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ऐन पहले बुधवार को बरेली तथा पीलीभीत में चुनाव डयूटी करने जा रहे दो कर्मचारियों का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।
     
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राजकीय निर्माण निगम में स्टेनो के पद पर कार्यरत बरेली निवासी रमेश चन्द्र शर्मा की बहेड़ी में मतदान अधिकारी के तौर पर डयूटी लगायी गयी थी। दोपहर में पोलिंग पार्टी के साथ जब वह वाहन से जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी।
     
उधर, पीलीभीत से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक राम सिंह नामक अध्यापक की आयुर्वेद कालेज में चुनाव डयूटी लगी थी। वह कृषि उत्पादन मंडी समिति से डयूटी पर जा रहे थे तभी हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गयी। बरेली और पीलीभीत में कल मतदान होना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें