फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड चुनाव के लाइव अपडेट

झारखंड चुनाव के लाइव अपडेट

शाम 6.30 बजे: झारखंड में दूसरे चरण कि लोकसभा चुनाव में आज सभी छह संसदीय सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक हुआ।  इन सीटों पर 83 लाख 75 हजार से...

झारखंड चुनाव के लाइव अपडेट
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 17 Apr 2014 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

शाम 6.30 बजे: झारखंड में दूसरे चरण कि लोकसभा चुनाव में आज सभी छह संसदीय सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक हुआ।  इन सीटों पर 83 लाख 75 हजार से अधिक मतदाताओं में से 55 प्रतिशत मतदाताओं ने 10136 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 106 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद कर दी।

झारखंड से मिली सूचना के आधार पर गुआ (चाईबासा) में 70 नक्सलियों को पुलिस ने घेरा है। शाम 6 बजे मिली सूचना के आधार पर सिंहभूम से 62 % मतदान होने की खबर है। पिछले मतदान प्रतिशत के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत  बढ़ा है। जिसको इस मतदान सारणी से समझा जा सकता है।  

सीट ---- मौजूदा मतदान प्रतिशत ---- पिछला मतदान प्रतिशत
जमशेदपुर-     58 %                                           51 %
हजारीबाग--    70 %                                           50.64 %
रांची--               55%                                          44 %
गिरीडीह--          55 %                                         46 %
खूंटी--                  50 %                                        52 %
चाईबासा---          55 %                                         60%

 

 गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में शाम चार बजे तक 56 फीसदी मतदान

- नक्सली क्षेत्रों में मतदान को लेकर भारी उत्साह
- नक्सल प्रभावित टूंडी क्षेत्र में 65-70 फीसदी मतदान
- चंद्रपुरा के 149 नंबर  बूथ पर झामुमो के पोलिंग एजेंट की मौत
- धनबाद डिविजन के सीआईसी सेक्सन के जगेश्वर बिहार स्टेशन के पास नक्सली विस्फोट से रेल पटरी उड़ाई। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, सुबह 4 बजे की घटना।


- बेरमो ललपनिया में लैंडमाइंस विस्फोट में तीन जवान घायल, हेलीका'प्टर से अपोलो रांची भेजा गया
- गिरिडीह के हरलाडीह कैम्प के पास दो विस्फोट, गम्हरिया और विशुनपुर में कई विस्फोट
- गिरिडीह के पीरटांड़ के बावानंद, डोंडोसिमर, पांडेडीह और नौकनिया-बरटांड़ के जंगल में एक-एक विस्फोट, कोई हताहत नहीं।
- बाघमारा के सिजुआ में बूथ बदलने को लेकर गांव वालों ने किया वोट बहिष्कार

जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक मतदान की स्थिति
 
जमशेदपुर लोकसभा सीट-55 प्रतिशत
 दोपहर तीन बजे तक मतदान

- अब तक शांतिपूर्ण रहा मतदान
-घाटशिला के काशियाबेड़ा के बूथ नंबर 159 पर मिली बमनुमा चीज अभी तक नहीं हो पाई डिफ्यूज
-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत और बहरागोड़ा में 55 प्रतिशत मतदान
 
सिंहभूम लोकसभा सीट
-दोपहर तीन बजे तक मतदान-55 प्रतिशत

-कुचाई विधानसभा क्षेत्र के 44 नंबर बूथ बंदोलोहार में सड़क के लिए 446 मतदाताओं ने किया वोट का बहिष्कार
-गुवा में नक्सलियों के एक दस्ते के पहुंचने की खबर, पुलिस ने घेरा
-चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 55 प्रतिशत
-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत
-'गन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत
-मझगांव विधानसभा क्षेत्र में 55 और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में 45 प्रतिशत
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 59 प्रतिशत

रांची के सिली क्षेत्र में जराडीह मतदान केंद्र में जंगली हाथी के घुस जाने से मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। हाथी के जाने के बाद ही मतदान दुबारा शुरु हो सका।

जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति 1 बजे तक 

जमशेदपुर
- दोपहर 1 बजे तक मतदान - 46%
- न्यू रानीकुदर के रीवर व्यू इंग्लिश स्कूल (बूथ संख्या 106) में एक महिला कमरून निशा का वोट किसी और ने डाला, महिला ने किया हंगामा

सिंहभूम
- दोपहर 1 बजे तक मतदान -40%
- चाईबासा के चंपुआ में पुलिस-मतदाताओं में झड़प, लोगों ने बूथ के आसपास तोड़फोड़ की, निर्धारित एरिया से लोगों को पुलिस द्वारा हटाने पर हुआ विरोध
- खरसावां के बरजूडीह (बूथ संख्या153) और बोंदाडीह (बूथ संख्या156) में बिजली-पानी के लिए 356 वोटरों ने किया बहिष्कार
- राजनगर के बोतरबेड़ा (बूथ संख्या 59) में 542 मतदाताओं ने सड़क की समस्या और स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर किया वोट बहिष्कार

झारखंड में छह लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और 2 बजे दिन तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

खूंटी लोकसभा के रायसा, पुंजु और कोलाज में पीएलएफआइ ने वोट का बहिष्‍कार किया, वही गिरिडीह में बम विस्‍फोट से किसी के घायल नहीं होने की खबर है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. जाजौरिया ने बताया कि रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, सिंहभूम और खूंटी लोकसभा सीट पर मतदान सुबह 07 बजे शुरू हो गया। सभी सीटों पर मतदान शाम 04 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा तथा अन्य इंतजाम किये गये हैं।

आज जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उनमें रांची से कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय, हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जयंत सिन्हा और कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह, गिरिडीह से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगन्नाथ महतो, जमशेदपुर से झारखंड विकास मोर्चा के अजय कुमार, सिंहभूम से गीता कोड़ा और खूंटी से लोकसभा तथा भाजपा के उपाध्यक्ष करिया मुंडा शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें