फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए झारखंड चुनाव की पल-पल की खबरें

जानिए झारखंड चुनाव की पल-पल की खबरें

झारखंड लोक सभा चुनाव 2014 में तीसरे चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। जिसमें किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। छिटपुट मारपीट और हंगामें की खबरों के साथ चुनाव शांतिपूर्ण रहा।1 दुमका, गोड्डा,...

जानिए झारखंड चुनाव की पल-पल की खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Apr 2014 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड लोक सभा चुनाव 2014 में तीसरे चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। जिसमें किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। छिटपुट मारपीट और हंगामें की खबरों के साथ चुनाव शांतिपूर्ण रहा।1


दुमका, गोड्डा, राजमहल और धनबाद में हुआ चुनाव शांतिपूर्ण शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, ददई दूबे समेत कई का राजनीतिक भविष्य इवीएम में कैद कहीं से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं, छिटपुट हंगामा और मारपीट

झरिया के बरारी में कांग्रेसी नेता संतोष सिंह की गाड़ी जब्त, हंगामा
दुमका शहर में शिव पहाड़ बूथ पर झामुमो जिलाध्यक्ष के भाई को पुलिस ने पीटा, हंगामा
धनबाद में निरसा के लायकडीह में बूथ पर मासस व कांग्रेस समर्थकों में झड़प, चार घायल, दो भर्ती

 

दोपहर 4 बजे तक चुनाव अपडेट

दुमका लोकसभा क्षेत्र में शाम चार बजे तक कुल 60 फीसदी मतदान हुआ
राजमहल लोकसभा क्षेत्र में शाम चार बजे तक कुल 62 फीसदी मतदान हुआ
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में शाम चार बजे तक कुल 60 फीसदी मतदान हुआ
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम चार बजे तक कुल 60 फीसदी मतदान हुआ

दोपहर 3:30 बजे तक चुनाव अपडेट

- दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में शाम तीन बजे तक 56 प्रतिशत मतदान
- राजमहल लोकसभा क्षेत्र में शाम तीन बजे तक 54.81 फीसदी मतदान
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम तीन बजे तक कुल 57 फीसदी मतदान
- धनबाद के चारो विधानसभा क्षेत्र 58.52 प्रतिशत , बोकारो में 47 और चंदनकियारी में 67 फीसदी मतदान
- गोडडा लोकसभा क्षेत्र में शाम तीन बजे तक 50 फीसदी मतदान।

दोपहर 3.13 मिनट तक अपडेट 

-दुमका लोकसभा क्षेत्र में एक बजे तक 45 फीसदी मतदान
- राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पाकुड विधानसभा क्षेत्र में दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदान
- गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देवघर जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में सवा एक बजे तक 45 फीसदी मतदान

दोपहर 1.37 मिनट तक अपडेट 
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एक बजे तक 46.43 फीसदी मतदान की सूचना
- गोड्डा लोकसभा क्षेत्र एक बजे तक 42 प्रतिशत मतदान
- गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देवघर जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में एक बजे तक 41 फीसदी मतदान
- दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताडा में 39.60 प्रतिशत मतदान
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र में निरसा के लायकडीह में बूथ नंबर 331 व 332  पर मासस व कांग्रेस समर्थकों में झडप, चार घायल, दो भर्ती

दोपहर 1.17 मिनट तक अपडेट
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एक बजे तक 46.43 फीसदी
- बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 36.07 प्रतिशत व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 53.85 प्रतिशत मतदान की सूचना
- गोड्डा लोकसभा क्षेत्र एक बजे तक 42 प्रतिशत मतदान
- राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पाकुड़ में 1 बजे तक 36 फीसदी मतदान
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी के राजापुर बस्ती के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने के कारण किया वोट बहिष्कार, बूथ नंबर 301 पर मात्र 6 वोट पड़े वहीं
- बूथ नंबर 315  पर 94 वोट पड़े हैं।
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 62 पर कांग्रेस और मासस समर्थक के बीच झड़प

12.26 बजे तक अपडेट

-धनबाद लोकसभा क्षेत्र के निरसा विस में सबसे अधिक 35.77 प्रतिशत और झरिया विस में सबसे कम 33.69 प्रतिशत वोटिंग 
-बूथ पर कड़ी धूप में भी लंबी लंबी लाइनें लगी हैं, जबकि माडल बूथों पर उस अनुपात में भीड़ कम है। 
- गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी और मधुपुर मे बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट 
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र के चंदनकियारी के गुंडलीगोड़ा गांव में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, गांव में लगभग एक हजार वोटर हैं। 
- दुमका के रामगढ़ के बूथ नंबर-96 पर सड़क नहीं बनाने के विरोध में वोट बहिष्कार 
- दुमका के कुंडहित में 4 बूथों पर लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार 
- देवघर के बूथ नं. 135 से 139 तक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर मतदाताओं ने किया हंगामा। 
- धनबाद लोकसभा क्षेत्र के वासेपुर में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार 

11 बजे तक अपडेट
-
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक कुल मतदान 34फीसदी मतदान
- राजमहल लोकसभा क्षेत्र के राजमहल, बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्रों में में दिन के 11 बजे तक 25 प्रतिशत वोटिंग
-धनबाद लोक सभा क्षेत्र के बोकारो में 11बजे तक 23 फीसदी और चंदनकियारी में 34 फीसदी वोटिंग
- दुमका लोकसभा  क्षेत्र में 11 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान
- गोड्‍डा लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान
- गोड्डा के पोड़ैयाहाट में बूथ नं. 125 पर जेवीएम और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
- धनबाद लोक सभा क्षेत्र के झरिया के शिमलाबहाल में 47 नं. बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
- दुमका के जरमुंडी के कुसमा चिकनिया बूथ पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, एक वोटर को पिटने से उग्र थे लोग। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं।

सुबह 9:36 बजे
झारखंड:
 दुमका में सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान।

सुबह 9:26 बजे
झारखंड:
 सुबह 9 बजे तक धनबाद में 16.4 फीसदी मतदान। कुछ केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब।

झारखंड में गुरुवार को लोकसभा की चार सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। राज्य में मतदान का यह आखिरी चरण है।

सुरक्षा कारणों की वजह से नक्सल प्रभावित चार सीटों धनबाद, दुमका, गोड्डा और राजमहल में शाम चार बजे तक ही मतदान कराया जाएगा।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। इस चरण में 72 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में शामिल हैं। प्रथम दो चरण में 14 में से 10 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें