फोटो गैलरी

Hindi Newsबोको की बर्बरता

बोको की बर्बरता

बोको हरम का अनुवाद आम तौर पर कुछ यूं किया जाता है- ‘पश्चिम की तालीम हराम है।’  मगर इस आतंकी नाइजीरियाई संगठन ने खुद सबसे वर्जित काम करने में महारत हासिल कर ली है,  और वह है...

बोको की बर्बरता
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Jan 2015 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बोको हरम का अनुवाद आम तौर पर कुछ यूं किया जाता है- ‘पश्चिम की तालीम हराम है।’  मगर इस आतंकी नाइजीरियाई संगठन ने खुद सबसे वर्जित काम करने में महारत हासिल कर ली है,  और वह है बेगुनाह लोगों का कत्लेआम। जब दुनिया आतंकियों द्वारा पिछले हफ्ते पेरिस में 12 लोगों के मारे जाने पर गम और गुस्से का इजहार कर रही थी,  तब बोको हरम नरसंहार में जुटा था। तीन जनवरी को बर्नों सूबे के बगा शहर को इसने अपना निशाना बनाया था। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद इसने अपने इतिहास की सबसे बर्बर वारदात को अंजाम दिया। बगा को उसने लगभग तहस-नहस कर दिया है,  जहां सैकड़ों की तादाद में लोगों के मारे जाने का अंदेशा है। लेकिन उसके बाद बर्नो की राजधानी मैदगुरी में अचानक हुए हमले ने कहीं ज्यादा लोगों की जान ले ली। इनमें वह दस साल की बच्ची भी गिनी जाएगी,  जिसे आत्मघाती बम के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

बोको हरम ने अपने इदारे को,  अपने मकसद को खुद सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। अपने लक्ष्य को हासिल करने की उसकी लड़ाई मूर्खतापूर्ण हत्याओं में तब्दील हो गई और उसके सारे जुल्म इस्लाम और पूरी दुनिया के मुसलमानों के खाते में जमा होते गए। बोको हरम को अब इस हकीकत का एहसास होना चाहिए और एक पुरअमन रणनीति अपनानी चाहिए। ब्योरे बताते हैं कि जनवरी 2014 से अब तक 5,000  से अधिक लोगों को बोको हरम ने मार डाला है,  और ऐसा कोई संकेत भी नहीं दिख रहा है, जिससे खून-खराबे का यह दौर थमता हुआ नजर आए। बल्कि यह और गहराता ही जा रहा है। नाइजीरिया के मौजूदा संकट की कुछ जिम्मेदारी राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन के माथे भी जाती है,  जिन्होंने बातचीत का हर दरवाजा बंद कर रखा है और इस तरह से दहशतगर्दों के खतरों से निपटने की रणनीति की तमाम कोशिशों को नामुमकिन भी बना दिया है। बोको हरम की बर्बरता को एक तरफ रख दें,  तो जोनाथन उन मसलों को सुलझाने में नाकाम रहे हैं,  जो चरमपंथियों ने उठाए हैं। बोको हरम का सफाया तब तक नहीं हो सकता,  जब तक कि उसके उठाए मसलों को नहीं निपटाया जाएगा।  
द पेनिनसुला,  कतर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें