बुधवार, 19 जून, 2013 | 16:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
टीम अन्ना को अल्टीमेटम
नई दिल्ली, एजेंसियां
First Published:02-08-12 12:06 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आठ दिनों से अनशन कर रहे टीम अन्ना के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई है। इस पर दिल्ली पुलिस ने इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अन्ना हजारे को अल्टीमेटम दिया है। हालांकि, अनशनकारियों ने जंतर-मंतर से हटने से साफ इनकार कर दिया है। अन्ना और उनके सहयोगियों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार सुबह उनकी मेडिकल रिपोर्ट जारी की। डॉक्टरों ने टीम अन्ना को अल्टीमेटम
नई दिल्ली, एजेंसियां
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आठ दिनों से अनशन कर रहे टीम अन्ना के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई है। इस पर दिल्ली पुलिस ने इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अन्ना हजारे को अल्टीमेटम दिया है। हालांकि, अनशनकारियों ने जंतर-मंतर से हटने से साफ इनकार कर दिया है। अन्ना और उनके सहयोगियों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार सुबह उनकी मेडिकल रिपोर्ट जारी की। डॉक्टरों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व गोपाल राय की सेहत लगातार गिर रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अन्ना को पत्र भेजकर कहा कि डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक, तीनों अनशनकारियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। पुलिस का कहना है कि पूर्व में दिए शपथपत्र में अन्ना की ओर से पुलिस के सभी निर्देश मानने की बात की गई है, जिन पर अब अमल किया जाना चाहिए। उधर, अन्ना हजारे और उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका अनशन तभी खत्म होगा, जब भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मांग पूरी होगी।कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व गोपाल राय की सेहत लगातार गिर रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अन्ना को पत्र भेजकर कहा कि डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक, तीनों अनशनकारियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। पुलिस का कहना है कि पूर्व में दिए शपथपत्र में अन्ना की ओर से पुलिस के सभी निर्देश मानने की बात की गई है, जिन पर अब अमल किया जाना चाहिए। उधर, अन्ना हजारे और उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका अनशन तभी खत्म होगा, जब भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मांग पूरी होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°