फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला आरक्षण बिल पारित करा कर रहेंगे: सोनिया

महिला आरक्षण बिल पारित करा कर रहेंगे: सोनिया

संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण की पुरजोर वकालत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी इस विषय से संबंधित विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने के लिए राजग...

महिला आरक्षण बिल पारित करा कर रहेंगे: सोनिया
एजेंसीWed, 20 Aug 2014 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण की पुरजोर वकालत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी इस विषय से संबंधित विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने के लिए राजग सरकार पर पूरा दबाव बनाएगी।

महिला कांग्रेस के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर पिछली संप्रग सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की नकल करने का आरोप लगाया और इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि इतना कुछ करने के बावजूद कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन लोकसभा चुनाव हार गया क्योंकि जनता को झूठे वादे करके गुमराह कर दिया गया।

चुनावी हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के पहले इतने बड़े आयोजन में सोनिया गांधी ने कहा कि हमने इतना कुछ किया लेकिन उसके बाद भी जनता भ्रमित हो गयी, क्योंकि कुछ लोगों ने जाल बिछाया हुआ था। हमारा काम, हमारी उपलब्धियां एक तरफ धरी रह गयीं और झूठे सपने दिखाने वाले आगे निकल गए।

राजीव गांधी की 70वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण कांग्रेस नेता की उन दो प्राथमिकताओं में से एक है जिसे उन्होंने पार्टी का महासचिव बनने के बाद से ही आगे बढ़ाया था।

सोनिया ने कहा कि उनका मानना था कि अपनी आधी आबादी को अनेदखा कर कोई राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें