रविवार, 26 मई, 2013 | 11:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
मुख्यमंत्री ने स्वीकारा, सरकार से खुश नहीं हैं मुलायम
लखनऊ, एजेंसी
First Published:01-08-12 08:22 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के राज्य सरकार से नाखुश होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह सपा के नेता हैं। लिहाजा सरकार की गलतियों पर उनका नाराज होना स्वाभाविक है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा मंगलवार को सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों से अपने कामकाज में सुधार लाने की हिदायत दिये जाने के एक दिन बाद बुधवार को अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में इस सम्बन्ध में पूछे गये सवाल पर कहा कि नेताजी हमारे नेता है, जब हमसे कोई गलती होगी तो वह नाराज होंगे। स्वाभाविक है। हम खुद को सुधारकर उन्हें मना लेंगे।

जनता से अपने बेटे अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार से प्रदेश को विकास की राह की तरफ ले जाने के लिये छह माह का वक्त देने की गुजारिश करने वाले सपा प्रमुख ने कल मंत्रियों तथा विधायकों की बैठक में सरकार की छवि बेहतर बनाने के लिये मुस्तैदी से काम करने, नहीं तो कड़े सबक के लिये तैयार रहने की हिदायत दी थी।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आवास पर कल हुई बैठक में मुलायम सिंह यादव ने मंत्रियों तथा सपा विधायकों की कथित तौर पर खिंचाई करते हुए सपा के चुनाव घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के लिये और मेहनत से काम करने की जरूरत बतायी थी। साथ ही आगाह भी किया था कि इसमें विफल होने वाले मंत्रियों अथवा विधायकों को परिणाम भुगतने होंगे।

सूत्रों के मुताबिक सपा प्रमुख ने किसी का नाम लिये बगैर कहा था कि चंद मंत्री ही अपना काम संजीदगी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अन्य मंत्रियों के कामकाज से नाखुश हैं और ऐसे वजीरों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना चाहिये।

सूत्रों का कहना है कि सरकार की जारी आलोचना के मद्देनजर सपा प्रमुख ने मंत्रियों और पार्टी विधायकों की यह बैठक निर्धारित समय से पहले बुलायी थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°