फोटो गैलरी

Hindi Newsअरब में अस्थिरता का असर साफ झलकता है: सुषमा

अरब में अस्थिरता का असर साफ झलकता है: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक के मोसुल शहर में 39 भारतीय मजदूरों को बंधक बनाकर रखने और सोमालिया में जलदस्युओं द्वारा भारतीय समुद्री यात्रियों को बंधक बनाने पर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी हालत से...

अरब में अस्थिरता का असर साफ झलकता है: सुषमा
एजेंसीThu, 21 Aug 2014 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक के मोसुल शहर में 39 भारतीय मजदूरों को बंधक बनाकर रखने और सोमालिया में जलदस्युओं द्वारा भारतीय समुद्री यात्रियों को बंधक बनाने पर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी हालत से अरब के कुछ हिस्सों में भारतीयों पर क्षेत्रीय अस्थिरता का गहन प्रभाव झलकता है।

सुषमा ने यहां एक समारोह में कहा कि मोसुल में बेगुनाह भारतीय मजदूरों को लगातार बंधक बनाकर रखना और सोमालिया में जलदस्युओं द्वारा सात भारतीय समुद्री यात्रियों को बंधक बनाये जाने से अरब जगत के हिस्सों में भारतीयों पर क्षेत्रीय अस्थिरता का गहरा प्रभाव साफ होता है।

सुषमा ने 4 अगस्त को राज्यसभा में आश्वासन दिया था कि सरकार इराक में बंधक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

दो महीने पहले मोसुल में 40 भारतीय मजदूरों को अगवा कर लिया गया था जिनमें से एक बच जाने में सफल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें