फोटो गैलरी

Hindi Newsरोहित शेखर हैं एनडी तिवारी के जैविक पुत्र: दिल्ली हाईकोर्ट

रोहित शेखर हैं एनडी तिवारी के जैविक पुत्र: दिल्ली हाईकोर्ट

छह साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे रोहित शेखर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का जैविक पुत्र घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला ने तिवारी को सार्वजनिक...

रोहित शेखर हैं एनडी तिवारी के जैविक पुत्र: दिल्ली हाईकोर्ट
एजेंसीTue, 22 Apr 2014 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

छह साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे रोहित शेखर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का जैविक पुत्र घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला ने तिवारी को सार्वजनिक रूप से रोहित को अपना पुत्र मानने से इनकार नहीं करने का आदेश भी दिया।
   
उच्च न्यायालय का फैसला सुन कर शेखर की मां रो पड़ीं, जबकि शेखर शांत नजर आए। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में कहा गया था कि तिवारी ने स्वीकार कर लिया है कि शेखर उनका जैविक पुत्र है। इन खबरों पर विचार करने के बाद अदालत ने यह आदेश जारी किया।
   
उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि तिवारी के वकील कार्यवाही के बारे में सूचित करने के बावजूद कल और आज पेश नहीं हुए जिससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस नेता अपने खिलाफ शेखर द्वारा दायर याचिका पर मुकदमा नहीं लड़ना चाहते। शेखर ने कल अदालत में, समाचार पत्रों में आई उन खबरों की प्रतियां पेश कीं जिनमें कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर माना है कि शेखर उनका पुत्र है।
   
32 वर्षीय शेखर की ओर से पेश हुए अधिवक्ता वेदांत वर्मा और विभोर कुश ने अदालत में कानूनी प्रावधान का हवाला देते हुए कहा कि कानून ने अदालत को प्रतिवादी द्वारा की गई स्वीकारोक्ति के आधार पर व्यवस्था देने का अधिकार दिया है। अदालत ने कल कहा था हम सिर्फ मीडिया की खबरों पर भरोसा नहीं कर सकते। अदालत ने यह भी कहा कि 89 वर्षीय तिवारी के वकील कल (22 अप्रैल को) अदालत में सुबह इस मामले में जिरह को आगे बढ़ाने के लिए पेश हों।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें