फोटो गैलरी

Hindi Newsबेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने और इस कृत्य का मोबाइल पर वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया...

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
एजेंसीSat, 02 Aug 2014 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवा में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने और इस कृत्य का मोबाइल पर वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित लड़की ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उसके पिता ने पिछले कुछ सालों में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है और इसका वीडियो भी तैयार कर लिया है।

लड़की का पिता पणजी से 20 किलोमीटर उत्तर में असनोरा में रहता है।

पुलिस अधिकारी संध्या गुप्ता ने बताया कि लड़की के पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन सेक्सुअल ओफेंसेज एक्ट की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें