फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा-महाराष्ट्र में प्रचार करेंगे सोनिया और राहुल

हरियाणा-महाराष्ट्र में प्रचार करेंगे सोनिया और राहुल

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार करेंगे। सोनिया दोनों प्रदेशों में एक या दो जनसभाएं कर सकती है। वहीं, राहुल की रैलियों की...

हरियाणा-महाराष्ट्र में प्रचार करेंगे सोनिया और राहुल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 29 Sep 2014 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार करेंगे। सोनिया दोनों प्रदेशों में एक या दो जनसभाएं कर सकती है। वहीं, राहुल की रैलियों की फेहरिस्त लंबी होगी। कुछ प्रमुख शहरों में राहुल ‘रोड शो’ भी करेंगे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक या दो जनसभाओं को संबोधित कर सकती हैं। वहीं, गुलाम नबी आजाद, अजहरुद्दीन, राजबब्बर, मल्लिकाजरुन खड़गे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और सचिन पायलट भी प्रचार करेंगे।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस बार पार्टी उन सीटों पर ज्यादा ध्यान देगी, जहां जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं। पार्टी ऐसी सीटों पर सूची तैयार कर रणनीति को अमलीजामा पहनाएगी। कांग्रेस की नजर पूर्वांचल के मतदाताओं पर भी है। इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को इन क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौपे जाने की तैयारी है।

कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि हरियाणा में स्थिति कुछ बेहतर हुई है। लोकसभा चुनाव के मुकाबले पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लोकसभा में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी, जबकि उसे कुल मतदान का 22 प्रतिशत वोट मिला। 2009 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 35 फीसदी वोट के साथ 40 सीट जीतने में कामयाब रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें