सोमवार, 20 मई, 2013 | 05:46 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पुणे में चार विस्फोट, गृहमंत्री का होना था दौरा
पूणे, एजेंसी
First Published:01-08-12 09:20 PM
Last Updated:02-08-12 10:09 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पुणे में बुधवार की शाम चार जगहों पर विस्फोट हुए। इस सीरियल ब्लास्ट से पूरे शहर में दहशत फैल गई। ये विस्फोट रात आठ बजे के करीब हुए। माना जा रहा है कि इन विस्फोटों में आतंकियों के हाथ हैं।

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने ब्लास्ट के बाद कहा कि पुणे में चार विस्फोट हुए हैं। उनके अनुसार इनमें से एक ब्लास्ट में एक आदमी घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शिंदे ने बताया कि एनआईए की टीम पुणे के लिए रवाना हो चुकी है। शिंदे ने बताया कि जांच के बाद ही मामले के बारे में विस्तार से बताया जा सकेगा।

केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह ने ब्लास्ट में आतंकी तत्वों के हाथ होने की आशंका से इंकार नहीं किया है।

विस्फोटों में एक देना बैंक के एटीएम के बाहर और दूसरा मैकडॉनाल्ड के सामने हुआ। फिलहाल घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि कम इंटेंसिटी के ये विस्फोट आतंक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए किए हैं।

गौरतलब है कि आज देश के नये गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुणे दौरा होने वाला था। महाराष्ट्र शिंदे का गृह राज्य भी है। शिंदे के आज के दौरे के मद्देनजर इन विस्फोटों के पीछे के मकसद को कई तरह से देखा जा रहा है।

इधर, पुणे के कमिश्नर ने कहा है कि विस्फोटों में आतंकियों के हाथ नहीं थे। पुलिस के अनुसार विस्फोटों में पेंसिल बमों का इस्तेमाल किया गया। कमिश्नर ने चार विस्फोटों की पुष्टि की है। एक जिंदा बम मिलने की भी खबर है। इससे पहले कहा जा रहा था कि शहर में पांच या फिर छह विस्फोट हुए हैं।

बम विस्फोटों के बाद देश के कई शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली की सीमा सील कर दी गई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°