फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वच्छता अभियान के तहत जंग ने की जांच

स्वच्छता अभियान के तहत जंग ने की जांच

प्रधानमंत्री के विशेष स्वच्छता अभियान के बाद भी स्थानीय निकाय कामकाज में कौताही बरत रहे हैं। उपराज्यपाल नजीब जंग की औचक जांच में ऐसे लापरवाह निगम आयुक्तों, शिक्षकों व सहायक अभियंताओं पर गाज गिरी है।...

स्वच्छता अभियान के तहत जंग ने की जांच
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Nov 2014 09:08 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री के विशेष स्वच्छता अभियान के बाद भी स्थानीय निकाय कामकाज में कौताही बरत रहे हैं। उपराज्यपाल नजीब जंग की औचक जांच में ऐसे लापरवाह निगम आयुक्तों, शिक्षकों व सहायक अभियंताओं पर गाज गिरी है। उपराज्यपाल ने निगमायुक्त को निंलबित किया है और संबंधित विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस जांच के लिए उपराज्यपाल व उपराज्यपाल निवास के अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया था। सुबह 9.30 बजे से यह जांच शुरू हुई। उपराज्यपाल ने सभी अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह ऐसी जांच के आदेश दिए हैं।

सुबह 10 बजे एलबीएस अस्पताल, खिचड़ीपुर : उपराज्यपाल सबसे पहले एलबीएस अस्पताल पहुंचे।  जहां पर स्थिति संतुष्ठिजनक बताई गई। वहां की छोटी-मोटी तकनीकी खामियां सामने आई। जिन्हें उपराज्यपाल ने मौके पर ही सुधारने के आदेश दिए।

सुबह 10.25 कल्याण वास : यह काफिला अस्पताल के बाद स्कूलों की जांच के लिए सीधे कल्याणवास पहुंचा। जहां पर उपराज्यपाल ने कन्या विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण और मरम्मत आदि के आदेश दिए हैं। वहीं उपराज्यपाल ने ईस्ट पार्क रोड स्थिति सर्वोदय विद्यालय की प्रशंसा की है।

एमसीडी शाहदरा दक्षिणी सुबह 11.30 बजे : उपराज्यपाल स्कूलों की जांच के बाद सीधे एमसीडी के शाहदरा दक्षिणी कार्यालय पहुंचे। जहां पर ऑफिस की हालत अस्त व्यस्त मिली और जगह- जगह फाइलों का ढेर लगा हुआ था। इस हालात पर उपराज्यपाल ने नाराजगी जाहिर की।

क्या दिए हैं उपराज्यपाल ने आदेश
स्वच्छता अभियान में कोई कोताही नहीं बरती जाए और कोताही बरतने वालों के विरुद्ध कोई दयाभाव नहीं रखा जाए। अभी यह एक मात्र चेतावनी है और आगे जांच में पकड़ी जाने वाली लापरवाही में कड़ी कार्यवाही की जाएगी। : नजीब जंग, उपराज्यपाल दिल्ली।

किस अधिकारी पर हुई क्या कार्यवाही
बड़ी अधिकारियों पर गाज : सिविल लाइन व शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में पकडम्ी गई लापरवाहियों को उपराज्यपाल ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को आदेश दिए हैं कि वे संबंधित निगम आयुक्त को इन स्थितियों के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करें। इसके अतिरिक्त शाहदरा दक्षिणी के उपायुक्त को लिखित चेतावनी देने के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त निगम आयुक्त शाहदरा उत्तरी निलंबित किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें