फोटो गैलरी

Hindi NewsOROP पर सरकार का ऐलान निराशाजनक: एंटनी

OROP पर सरकार का ऐलान निराशाजनक: एंटनी

केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) लागू करने की घोषणा को कांग्रेस ने गुमराह करने वाला बताया। जबकि, भाजपा ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया।  सरकार की घोषणा पर प्रतिक्रिया...

OROP पर सरकार का ऐलान निराशाजनक: एंटनी
एजेंसीSat, 05 Sep 2015 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) लागू करने की घोषणा को कांग्रेस ने गुमराह करने वाला बताया। जबकि, भाजपा ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया। 

सरकार की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने फैसले को पूर्व सैनिकों का अपमान बताया और कहा कि यह निर्णय निराशाजनक है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने पूर्व सैनिकों का पेंशन इतने बड़े पैमाने पर नहीं बढ़ाया, जितना यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ा। एंटनी ने कहा कि उनकी सरकार ने 10 साल में पूर्व सैनिकों का तीन गुना पेंशन बढ़ाया था।

कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार ओआरओपी के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा बिहार चुनाव को देखते हुए यह निराशाजनक निर्णय लिया है जिससे पूर्व सैनिक संतुष्ट नहीं है। सिब्बल ने इस फैसले को ढोंग करार दिया और कहा कि सरकार ने ईमानदारी से पूर्व सैनिकों की मांग पर ध्यान नहीं  दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें