फोटो गैलरी

Hindi Newsपांचवें चरण में बिहार में सात संसदीय सीटों पर चुनाव

पांचवें चरण में बिहार में सात संसदीय सीटों पर चुनाव

दूसरे चरण के सात संसदीय सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, नालंदा, मुंगेर, बक्सर व जहानाबाद सीट पर होने वाले चुनाव में कुल 117 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 09 महिला...

पांचवें चरण में बिहार में सात संसदीय सीटों पर चुनाव
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Apr 2014 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

दूसरे चरण के सात संसदीय सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, नालंदा, मुंगेर, बक्सर व जहानाबाद सीट पर होने वाले चुनाव में कुल 117 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 09 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से चार बजे तक निर्धारित किया गया है।

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस मुख्यालय ने 80 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। मतदान केंद्रों के साथ ही आने जाने के रास्ते में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। घुड़सवार दस्ता के साथ पुलिस नाव से भी पेट्रोलिंग करेगी।

5885 संवेदनशील बूथ संवेदनशील हैं। इस चरण में कुल 1.22 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 65 लाख 89 हजार 596 पुरुष व 56 लाख 45 हजार 767 महिलाएं व 519 अन्य मतदाता शामिल हैं। इनमें चार लाख 18 हजार मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

11 हजार 846 बूथों पर होगा मतदान
11 हजार 846 बूथ बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने 2417 माइक्रो आब्जार्बर की तैनाती की है। 703 बूथों पर वीडियो कैमरा, 2016 डिजीटल कैमरा लगाए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि सभी बूथों पर ईवीएम पहुंचा दिए गए हैं। ग्रामीण इलाकों के 90 फीसदी बूथों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल, बैठने के लिए आवश्यकता अनुसार फर्नीचर व नि:शक्तजनों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अर्धसैनिक बल की 152, बीएमपी की 74 कंपनी के अलावा 35 से 40 हजार जिला पुलिस बल के अधिकारी व जवान मोर्चा संभाल रहे हैं। इनमें लगभग 20 हजार होमागर्ड भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।  निगरानी के लिए एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर के अलावा बिहार सरकार का हेलीकॉप्टर भी तैयार रखा गया है। जरूरत के मुताबिक इनका इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा दियारा व टाल क्षेत्र के लिए घुड़सवार दस्ते की तैनाती की गई है। वहीं, गंगा और सोन नदी में 30 नावों से पेट्रोलिंग होगी। शहरों में पुलिस मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग करती नजर आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें