फोटो गैलरी

Hindi Newsपुंछ: LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

पुंछ: LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

पाकिस्तानी सैन्य बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया और इस हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने...

पुंछ: LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद
एजेंसीThu, 30 Jul 2015 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सैन्य बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया और इस हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक सीमावर्ती चौकी पर कल रात पाकिस्तानी सैन्य बलों ने हमला किया जिससे सिपाही रचपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

22 सिख यूनिट के जवान सिंह ने गंभीर रूप से घायल होने के कारण बाद में दम तोड़ दिया। जब यह घटना हुई, उस समय सिंह परविंदर चौकी की सुरक्षा पर तैनात था।

पाकिस्तानी सैन्य बलों ने नियंत्रण रेखा के पास इस महीने तीसरी बार निशाना बनाकर हमला किया है।

इससे पहले कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर इसी प्रकार की घटनाओं में बीएसएफ के दो जवान शहीद हुए हैं। घाटी में नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम उल्लंघन की कल दो अन्य घटनाएं हुई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें