फोटो गैलरी

Hindi Newsहेमा मालिनी को मिली अस्पताल से छुटटी, बेटी ईशा के साथ पहुंचीं मुंबई

हेमा मालिनी को मिली अस्पताल से छुटटी, बेटी ईशा के साथ पहुंचीं मुंबई

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को आज अस्पताल से छुटटी दे दी गई। हेमामालिनी को एक चार्टर्ड विमान में मुंबई ले जाया गया। अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी ईशा देओल और उनके दामाद भरत तख्तानी भी...

हेमा मालिनी को मिली अस्पताल से छुटटी, बेटी ईशा के साथ पहुंचीं मुंबई
एजेंसीSat, 04 Jul 2015 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को आज अस्पताल से छुटटी दे दी गई। हेमामालिनी को एक चार्टर्ड विमान में मुंबई ले जाया गया। अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी ईशा देओल और उनके दामाद भरत तख्तानी भी थे।

दौसा जिले में हेमा की मर्सीडीज़ कार के एक अन्य कार से टकराने पर वह घायल हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, परिवार के सदस्यों के अनुरोध पर उन्हें सुबह लगभग साढ़े नौ बजे छुटटी दे दी गई।

66 वर्षीय अभिनेत्री को अपने घावों के चलते कल अस्पताल में सर्जरी करवानी पड़ी थी। उनकी नाक में आए मामूली फ्रैक्चर के लिए भी उनका उपचार किया गया।

गुरूवार रात यहां से 60 किलोमीटर दूर स्थित दौसा में हेमा की कार एक अन्य कार से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी और अभिनेत्री समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।

दुर्घटना के समय हेमा की कार महेश चंद ठाकुर चला रहा था और उसे दौसा के कोतवाली थाना में गिरफ्तार कर लिया गया।

वृंदावन निवासी इस चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने) और 304 (ए) (लापरवाही के कारण मौत, गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

ठाकुर को कल अतिरिक्त प्रमुख न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी शर्मा के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने चालक को जमानत दे दी। बाद में चालक को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें