मंगलवार, 21 मई, 2013 | 11:31 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
रेलवे की दलालों पर सख्त नजर, कसेगा शिकंजा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-06-12 05:40 PM
Last Updated:29-06-12 08:58 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (3) अ+ अ-
आपात स्थिति में रेलयात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई तत्काल आरक्षण स्कीम का दुरुपयोग रोकने और दलालों पर शिकंजा कसने के लिए भारतीय रेलवे एक नयी प्लान तैयार कर रहा है, जिसमें कई कड़ी शर्तें होंगी।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विजय गुप्ता ने बताया कि देशभर में तत्काल स्कीम का दुरुपयोग होने, दलालों द्वारा इस स्कीम के तहत फर्जी पहचानपत्र पर बुक कराई गई टिकटों को ऊंचे दामों पर बेचे जाने, कम्प्यूटर हैंक करने, टिकट खिड़की पर कब्जा करने आदि की शिकायतें मिली हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए एक नयी प्लान बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि नयी प्लान में आरक्षण केन्द्र के अन्दर सी.सी.टी.टी. वी. कैमरे लगे होंगे, जिससे हर समय बुकिंग क्लर्क और दलालों पर नजर रखी जाएगी। तत्काल बुकिंग के लिए अलग खिड़की होगी और उसका खुलने का समय भी बदल जाएगा तथा सुबह नहीं होगा, जिससे जिससे दलाल बुकिंग खिड़की पर कब्जा नहीं कर सकें।

नयी प्लान में टिकट किसी का भी हो पहचानपत्र दिखाना होगा और एक कम्पयूटर पर अधिकतम तीन टिकट ही बुक हो सकेंगे। इससे एजेंटों को कम्प्यूटर हैंक करने से रोका जा सकेंगा। इसके अलावा टिकट खिड़की पर मोबाइल काम नहीं करेगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार इस नयी प्लान को लेकर आगामी सोमवार एक जुलाई को बैठक बुलाई गई है तथा नयी प्लान को बाद में पूरे देश में लागू किया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो रेलवे जल्द ही ऐसी जरूरी यात्रा के लिए टिकटार्थियों के लिए पहचानपत्र और यात्रा का कारण बताना अनिवार्य बनाने जा रही है।

रेलवे ने स्टेशनों के आरक्षण केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं, जिससे बुकिंग क्लर्क और दलालों पर हर समय नजर रखी जा रही है। आर.पी.एफ. का विशेष दस्ता भी दलालों को पकड़ने में लगा है, पर दलालों ने भी फर्जी आई.डी.बनाकर रेल टिकटों की धड़ल्ले से बुकिंग कराना जारी रखा हुआ है।

रेलवे ने वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा के दौरान अपना पहचानपत्र साथ रखना और तत्काल टिकट बुकिंग कराते समय पहचानपत्र की फोटो कॉपी देना अनिवार्य बना दिया है। पर दलाल रेलवे स्टाफ और पुलिस की मिलीभगत से तत्काल स्कीम के तहत सहित विभिन्न तरीकों से बनी आरक्षित टिकट की पुन बिक्री करने का धंधा जोरों से चल रहा है।

कुछ समाचार पत्रों की खबरों और एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन में रेलवे एजेन्टों, रेलवे स्टाफ और पुलिस के कुछ अधिकारियों द्वारा तत्काल रेल आरक्षण स्कीम का दुरुपयोग करने का खुलासा किया गया है। ये लोग जरूरतमंद यात्रियों को अधिक पैसा लेकर पहले से खरीदी गई टिकटें बेच रहे थे। टिकट खिड़कियों पर भी तड़के ही लाइन लग जाती थी और बाद में दलाल आकर उन पर कब्जा कर लेते हैं। हालांकि कुछ दलाल पकड़े भी जाते हैं पर वे छूट कर फिर धंधे में लग जाते है।

रेल मंत्रालय ने इन खबरों को संज्ञान में लिया है और वह रेल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए जल्द ही कुछ और ठोस कदम उठाने पर विचार कर रही है। नयी प्लान को लागू करने की समय सीमा अभी तय नहीं की गई है।

दिल्ली मण्डल के रेल प्रबंधक अनुराग सचान ने अधिकारियों के टिकट आरक्षण केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर हर समय नजर रखने के आदेश दिए है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (3) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(3)
Bahut achcha agar yeh sistem lagu ho jae to bahu achchi bat hai tab to aam janta ko rly me aasani hogi
By Dilbar hussain razvi (30th-June-2012 11:05:AM)
जब तक दलाल रहेंगे तब तक हम लोगों को तत्काल टिकट मिलने की उम्मीद धुंधली ही रहेगी इनका इलाज करें से
By sudhir (29th-June-2012 08:18:PM)
कुछ तो अच्छा हुआ ये सब स्टिंग ऑपरेशन का फयदा देर से ही सही उम्मीद है की अब टिकेट मिल सकती है
By Pratik (29th-June-2012 06:39:PM)
 
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°