बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
हैदराबाद पहुंचा ईडी का दल, जगन से करेगा पूछताछ
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:29-05-12 05:59 PM
दिल्ली से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का एक दल यहां पहुंच गया है और यह दल स्थानीय अदालत में जाकर आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी से पूछताछ करेगा।
ईडी सूत्रों ने कहा कि यह दल इस मामले की जांच में जुटे सीबीआई के अधिकारियों से भी संपर्क करेगा जिसके बाद जगन से पूछताछ के लिए यहां की अदालत में याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडी ने कडप्पा से सांसद जगन, उनके कुछ सहयोगियों और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी विनियम प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत अलग अलग मामले दर्ज किए हैं।
सूत्रों ने कहा कि निदेशालय जगन से उनकी विभिन्न कंपनियों में वित्तीय सौदों और उनके या उनकी कंपनियों द्वारा विदेशों में कथित रूप से किए गए अन्य निवेशों के बारे में पूछताछ करना चाहता है। सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में ईडी के दल में दिल्ली और हैदराबाद के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निदेशालय पीएमएलए के तहत उनका बयान दर्ज करना चाहता है और उन्हें अब तक की जांच में एजेंसी द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों को उनके सामने रखना चाहता है।
सूत्रों ने कहा कि ईडी जगन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई द्वारा दायर पहले आरोप पत्र के संबंध में दस्तावेजों को हासिल कर चुका है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
