कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
उत्तराखंड का हवाई सर्वेक्षण करेंगे मनमोहन, सोनिया
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
केजरीवाल ने मंच से जाने की खबरों का किया खंडन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-06-12 06:55 PM
Last Updated:03-06-12 11:36 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त आंदोलन में रामदेव की टिप्पणी के बाद अरविंद केजरीवाल के मंच से उठकर जाने के बाद आई मतभेद की खबरों पर योगगुरु और टीम अन्ना ने बचाव में आते हुए कहा है कि किसी तरह का गतिरोध नहीं है और केजरीवाल सेहत ठीक नहीं होने के चलते मंच से गए।
दरअसल, आज रामदेव ने अरविंद केजरीवाल को अपने भाषण में नेताओं के नाम लेने पर आपत्ति जताई थी और बाद में केजरीवाल मंच से उठकर चले गए। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये इन खबरों को गलत बताते हुए कहा कि मुझे अनशन स्थल से जाना पड़ा क्योंकि मेरी सेहत ठीक नहीं है। मैंने अन्ना और स्वामीजी को यह बता दिया था। यह कहना गलत है कि मैंने विरोध जताते हुए मंच छोड़ा। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि मेरे मन में स्वामीजी के प्रति बहुत सम्मान है।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह योगगुरु को इस बात को समझाएंगे कि भ्रष्ट लोगों के नाम लेना और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करना कितना जरूरी है।
इससे पहले आज टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य केजरीवाल के भाषण के बाद रामदेव ने माइक संभालते हुए एक तरह से केजरीवाल द्वारा मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद, मायावती और जयललिता समेत कुछ नेताओं के नाम लेने पर अपना असंतोष प्रकट कर दिया था। जिसके बाद केजरीवाल को मंच से उठकर जाते देखा गया। रामदेव ने भी बाद में कहा कि केजरीवाल अस्वस्थ होने के कारण अन्ना हजारे और मुझे संदेश पहुंचाकर गए थे। किरण बेदी ने भी घटनाक्रम पर ट्वीट किया कि अरविंद के बारे में खबरें शत प्रतिशत झूठी हैं। वह स्वास्थ्य कारणों से उठकर गए। वह डायबिटिक हैं। उन्होंने अन्ना और रामदेव दोनों से जरूरी अनुमति ली थी। मैं इसकी चश्मदीद हूं।

80

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल