फोटो गैलरी

Hindi Newsदुखदर्द: सउदी अरब से बेटे का शव दिलवा दीजिए प्रियंका जी!

दुखदर्द: सउदी अरब से बेटे का शव दिलवा दीजिए प्रियंका जी!

सर्दी और कोहरे के बावजूद तमाम लोग अपनी समस्याएं लेकर प्रियंका गांधी से अपना दुखदर्द बताने पहुंचे। प्रियंका ने सभी को समस्याओं का हल निकलवाने का भरोसा दिया। 50 किमी दूर से आए एक परिवार ने विदेश से शव...

दुखदर्द:  सउदी अरब से बेटे का शव दिलवा दीजिए प्रियंका जी!
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 16 Jan 2015 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्दी और कोहरे के बावजूद तमाम लोग अपनी समस्याएं लेकर प्रियंका गांधी से अपना दुखदर्द बताने पहुंचे। प्रियंका ने सभी को समस्याओं का हल निकलवाने का भरोसा दिया। 50 किमी दूर से आए एक परिवार ने विदेश से शव दिलवाने का अनुरोध किया।


सरेनी क्षेत्र के दूलापुर गांव के एक परिवार के आए सदस्यों ने कहा कि सउदी अरब में बीते नवंबर की 24 तारीख को अशोक कुमार की मौत हो गई थी लेकिन शव आज तक नहीं मिला। परिजनों ने शव दिलवाए जाने का अनुरोध प्रियंका से किया। उन्होने दूतावास से बात कर शव दिलवाने का आश्वासन दिया। एमए अर्थशास्त्र की छात्र सबा ने प्रियंका से पिता के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उसने बताया कि पिता विकलांग हैं और आर्थिक दिक्कतों से उनका इलाज नहीं करा पा रहे हैं। प्रियंका ने इलाज में मदद का आश्वासन दिया है।

   जवाहर विहार कॉलोनी में चुनाव के पहले खुले एक कॉल सेंटर में काम करने वाले दुर्गा प्रसाद, संध्या श्रीवास्तव, कुसमा त्रिपाठी, प्रियंका तिवारी, दीपमाला द्विवेदी ने प्रियंका से शिकायत की कि इस कस्टमर केयर में सुबह 10 बजे से पांच बजे तक बंधक बनाकर काम करवाते हैं। तनख्वाह भी आधी दी जाती है। पहले वेतन पांच हजार था अब ढाई हजार ही दे रहे हैं। ओपनिंग में 57 कर्मचारी थे और अब 27 ही बचे हैं।


  राजीव गांधी सचल स्वास्थ्य सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रियंका का ध्यान सचल सेवा को बंद करने की तरफ आकृष्ट कराया। यह कर्मचारी इसके पहले सोनिया और राहुल गांधी का ध्यान भी आकृष्ट करा चुके हैं। इनके मुताबिक, 1983 से चालू सचल स्वास्थ्य सेवा से गरीबों का काफी भला होता था। ऊंचाहार से आई साधना सिंह ने गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी और बाग के अमरूद प्रियंका को भेंट में दिए।


कांग्रेस जनसूचनाधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन गोपाल कृष्ण अग्निहोत्री के नेतृत्व में देवीशंकर तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, पीएन शर्मा, वासुदेव त्रिपाठी, बाबा रामचंद्र मिश्र, हरिमोहन त्रिपाठी, अनिल अग्निहोत्री, कमलाशंकर त्रिपाठी, करुणाकर वर्मा, रामबरन यादव, किशोर जायसवाल प्रियंका गांधी से मिले और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होने प्रियंका को पदाधिकािरयों की सूची भी सौंपी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें