इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
सीबीआई ने जगन को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:03-06-12 01:14 PM
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी से अवैध सम्पत्ति मामले में पूछताछ शुरू की।
पूछताछ, कारागार महानिदेशक के कार्यालय में ऑफिसर्स मेस में शुरू हुई, जो चंचलगुडा केंद्रीय कारागार से लगा हुआ है, जहां जगन 28 मई से कैद हैं।
जगन सुबह लगभग 10.30 बजे अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ जेल से बाहर निकले। उन्होंने हाथ जोड़कर मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया, उसके बाद सीबीआई अधिकारी उन्हें एक वाहन में लेकर चले गए।
ज्ञात हो कि आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने शनिवार को जगन को तीन जून से सात जून तक पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दे दिया था। न्यायालय के निर्देशानुसार, पूछताछ सुबह 10.30 से अपराह्न् पांच बजे तक दो वकीलों की उपस्थिति में होनी है।
सीबीआई को यह निर्देश भी है कि वह पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं करेगी।
सीबीआई ने 27 मई को जगन को गिरफ्तार करने से पहले उनसे तीन दिनों तक पूछताछ की थी। लेकिन सीबीआई ने न्यायालय को बताया कि जगन ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया और उनकी 10 दिनों की हिरासत मांगी।
जगन से उनकी विभिन्न कम्पनियों में किए गए निवेश के बारे में पूछताछ की जाएगी। इनमें से कुछ कम्पनियां विदेश में हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
