फोटो गैलरी

Hindi Newsआम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक है: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक है: केजरीवाल

  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सप्ताहांत मची जबर्दस्त आंतरिक कलह और उनके नेतत्व को चुनौती देने वाले असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई के बाद आज कहा कि आम आदमी पार्टी में सबकुछ ठीक ठाक...

आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक है: केजरीवाल
एजेंसीMon, 30 Mar 2015 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सप्ताहांत मची जबर्दस्त आंतरिक कलह और उनके नेतत्व को चुनौती देने वाले असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई के बाद आज कहा कि आम आदमी पार्टी में सबकुछ ठीक ठाक है।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए केजरीवाल ने पार्टी में उथल-पुथल के सवाल पर कहा, पार्टी ठीक ठाक है।

पार्टी ने भूषण को राष्ट्रीय अनुशासन समिति के प्रमुख पद से भी बर्खास्त कर दिया है और उनकी जगह तीन सदस्यीय पैनल बनाया है। ये सदस्य आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल के वफादार माने जाते हैं।

आप ने पार्टी नेतत्व की आलोचना किए जाने पर कल अपने आंतरिक लोकपाल रामदास को भी हटा दिया था। उनकी जगह तीन सदस्यीय लोकपाल पैनल लाया गया है जिसमें दो पूर्व आईपीएस अधिकारी और एक शिक्षाविद शामिल हैं।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें