राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट

स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
आंध्र प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को जगन की चुनौती
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:12-06-12 10:58 AM
Last Updated:12-06-12 11:06 AM
आंध्र प्रदेश में 18 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है। समझा जाता है कि इन महत्वपूर्ण उपचुनावों के नतीजों से राज्य की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।
इन उपचुनावों से किरण कुमार रेड्डी की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जगनमोहन रेड्डी की गिरफ्तारी के बावजूद उनकी अध्यक्षता वाली वाईएसआर कांग्रेस के पक्ष में एक लहर की उम्मीद की जा रही है। जगन आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने तथा भ्रष्टाचार के मामलों के सिलसिले में जेल में बंद हैं।
उपचुनाव में 22,79,732 पुरुषों और 23,33,844 महिलाओं सहित कम से कम 46,13,589 मतदाता और 13 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। राज्य के 12 जिलों में फैली 18 विधानसभा सीटों और नेल्लोर लोकसभा सीट पर 5,413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवर लाल ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 138 कंपनियों सहित करीब 50,000 मतदान कर्मी मतदान संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग भी की जा रही है।
राज्य में फोटो पहचान पत्रों का 100 फीसदी वितरण हुआ है और निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाताओं को मतदान से पहले अपनी पहचान साबित करने के लिए, निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दी गईं प्रमाणित मतदाता पर्चियां या फोटो पहचान पत्र पेश करना होगा।
राज्य की जिन 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वह क्रमश: पारकन, नरसन्नापेटा, पयाकराओपेट, रामचंद्रपुरम, नरसापुरम, पोलावरम (अजजा), प्रथपाडु (अजा), मछेरला, ओंगोले, उदयगिरी, राजमपेट, कोडुर (अजा), रायचोटी, अल्लागडडा, येमीगनूर, रायदुर्ग, अनंतपुर शहरी और तिरूपति हैं।
मतगणना 15 जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी। 16 विधानसभा सीटों के कांग्रेस विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने दिसंबर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास मत के दौरान अपनी निष्ठा बदल कर कडप्पा के सांसद वाई एस आर जगनमोहन रेड्डी की पार्टी के पक्ष में मतदान करने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया था। इस वजह ये इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
एक विधानसभा सीट के विधायक ने जगन के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था जबकि अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने चिरंजीवी ने राज्यसभा के लिए अपने निर्वाचन के बाद इस्तीफा दे दिया था। इन कारणों से दो अन्य सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
नेल्लोर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सांसद ने जगन के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल