फोटो गैलरी

Hindi Newsक्या सऊदी अरब जाकर 'बदल' गईं मिशेल

क्या सऊदी अरब जाकर 'बदल' गईं मिशेल

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा अपने भारत दौरा खत्म कर खुशी-खुशी रवाना हुईं लोकिन सऊदी अरब पहुचकर वह खुश नजर नहीं आ रही हैं। अमेरिका का यह पहला जोड़ा किंग अब्दुल्लाह के निधन पर शोक...

क्या सऊदी अरब जाकर 'बदल' गईं मिशेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Jan 2015 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा अपने भारत दौरा खत्म कर खुशी-खुशी रवाना हुईं लोकिन सऊदी अरब पहुचकर वह खुश नजर नहीं आ रही हैं। अमेरिका का यह पहला जोड़ा किंग अब्दुल्लाह के निधन पर शोक व्यक्त करने और नए शासक सलमान से मिलने गया था। photo1

क्‍यों बिगड़ा मिशेल ओबामा का मूड
दरअसल, सऊदी अरब के कई अधिकारियों ने मिशेल ओबामा से हाथ नहीं मिलाया। मिशेल की तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि सऊदी प्रतिनिध‍ियों का ये रवैया उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। photo2

पुरुष औरतों को स्पर्श नहीं कर सकते
ओबामा जब किंग सलमान और उनके अधिकारियों से मिल रहे थे, तब कई अधिकारियों ने मिशेल से हाथ नहीं मिलाया। यह बात मिशेल को पसंद नहीं आई, जो उनके चेहरे के भावों से साफ झलक रही थी। हालांकि किंग सलमान ने जरूर मिशेल से हाथ मिलाया। सऊदी अरब में लागू इस्लामिक नियमों के मुताबिक, पुरुष पराई औरतों को स्पर्श नहीं कर सकते हैं। सऊदी अरब में महिला के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध भी हैं। उन्हें गाड़ी चलाने की भी आजादी नहीं है। photo3

पीछे ही खड़ी रहीं मिशेल
ओबामा के साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों ने बताया है कि नई दिल्ली से रवाना होने के बाद जैसे ही एयरफोर्स वन रियाद हवाई अड्डे पर पहुंचा, वहां उनकी अगवानी करने के लिए कुछ अधिकारी आए थे, मिशेल थोड़ा पीछे की तरफ खड़ी थीं और उन्होंने हाथ में एक काला पर्स ले रखा था। अधिकारियों ने ओबामा से हाथ मिलाया, लेकिन मिशेल से हाथ न मिलाकर सिरफ उनकी तरफ देखकर मुस्कुराए। मिशेल ने भी ऐसा ही किया। photo4

बदल गया मिशेल का लिबाज़
रियाद पहुंचकर मिशेल की ड्रेस भी बदल गई। दिल्ली से रवाना होते समय उन्होंने एक लंबी ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी, लेकिन जब वह सऊदी पहुंची तो उन्होंने पैंट, टॉप और लंबा फ्लोरल जैकेट पहना था। photo5

सिर न ढकने से विवाद
खबर यह भी है न्यूज चैनलों ने मिशेल को टीवी पर ब्लर (धुंधला) करके दिखाया, क्योंकि उनका सिर ढका हुआ नहीं था। हालांकि टीवी चैनलों ने इस बात से इंकार किया है और कहा है कि वायरल तस्वीरें गलत हैं क्योंकि मिशेल ने अपना सिर नहीं ढका था। यहां से विवाद शुरू हुआ और ट्विटर पर अचानक इसे लेकर ढेरों ट्वीट होने लगे और कई लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। photo6

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें