फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रद्धालुओं का 37वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

श्रद्धालुओं का 37वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

दक्षिण कश्मीर स्थित हिमालय पर अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए 293 श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार को रवाना हो गया। पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं का यह 37वां जत्था 8 वाहनों के काफिले में सुबह 4 बजकर...

श्रद्धालुओं का 37वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना
एजेंसीSat, 02 Aug 2014 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण कश्मीर स्थित हिमालय पर अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए 293 श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार को रवाना हो गया।

पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं का यह 37वां जत्था 8 वाहनों के काफिले में सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 46 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

आज रवाना हुए इस जत्थे के साथ अब तक जम्मू आधार शिविर से कुल 53,442 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं।

इसी बीच, 278 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ गुफा के लिए जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से आठ वाहनों के काफिले में रवाना हुआ। यह यात्रा कल शुरू हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें