फोटो गैलरी

Hindi Newsरेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बाद मोदी सरकार के एक और मंत्री संकट में घिर गए हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक पर बुधवार देर रात दुष्कर्म और धोखाधड़ी का...

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Aug 2014 09:08 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बाद मोदी सरकार के एक और मंत्री संकट में घिर गए हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक पर बुधवार देर रात दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि कार्तिक ने कहा कि यह उनके पिता की छवि बिगाड़ने की साजिश है। वह महिला को जानते तक नहीं।

मॉडल और कन्नड़ फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका निभा चुकी एक युवती का दावा है कि कार्तिक के साथ उसकी शादी हुई है, फिर भी बुधवार को उन्होंने सगाई की। आरोप पर अचंभा जताते हुए रेल मंत्री ने मामले को षडय़ंत्र बताते हुए इसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करार दिया है।

वहीं, कार्तिक ने युवती के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उनके पिता की छवि खराब करने की साजिश है। वह उसे जानते भी नहीं। बेंगलुरु के आयुक्त एम.एन. रेड्डी ने बताया कि युवती की शिकायत पर कार्तिक गौड़ा के खिलाफ रेप और धोखा देने का मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें