फोटो गैलरी

Hindi Newsकांठ लाइवः भाजपा नेताओं को घेरने में जुटा प्रशासन

कांठ लाइवः भाजपा नेताओं को घेरने में जुटा प्रशासन

  02.00 बजे कांठ को लेकर बरेली में हंगामा। 01.30 बजे मीरगंज में कांठ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। 12.30 बजे बीजेपी के आवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और बरेली शहर के विधायक...

कांठ लाइवः भाजपा नेताओं को घेरने में जुटा प्रशासन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Jul 2014 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

 

02.00 बजे

कांठ को लेकर बरेली में हंगामा।

01.30 बजे

मीरगंज में कांठ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

12.30 बजे
बीजेपी के आवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और बरेली शहर के विधायक भी मुरादाबाद जाते समय मिलक में गिरफ्तार।

12.00 बजे
मिलक में सांसद और विधायक की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के धरने पर जबरदस्त सुरक्षा। पुलिस तैनात। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना दे रहे बीजेपी वाले। 2 बजे ज्ञापन सौंपा।

11.30 बजे
एसएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने कांठ के थाने पहुंचे भाजपा विधायक, दी तहरीर।

11.00 बजे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, सुरेश खन्ना समेत कई नेता डीएम आवास पहुंचे।

9.25 बजे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के घर पर पहरा।

9.22 बजे
सांसद राजेंद्र अग्रवाल घर में नजरबंद।

मुरादाबाद जिले के कांठ की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी के आवास पर पहरा लगा दिया गया है और सांसद राजेंद्र अग्रवाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है।photo1
 
इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, सुरेश खन्ना समेत कई नेता डीएम आवास पहुंचे गए है। साथ ही भाजपा के कुछ विधायक कांठ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।photo2

इससे पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था व मुरादाबाद जिले के कांठ की घटना पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर रही है।

भाजपा ने शुक्रवार को कांठ में जलाभिषेक करने जा रही विहिप की साध्वी प्राची को हिरासत में लिए जाने के बाद शनिवार के कार्यक्रम की रणनीति बदल दी है। पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता बिना किसी शोरशराबे के कांठ पहुंचने की कोशिश करेंगे।

भाजपा ने शनिवार को कांठ थाना कूच कर मुरादाबाद के एसएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की घोषणा कर रखी है। इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी आदि भाग लेंगे।

इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्षमीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला भी था। उसके बाद प्रदेश के एडीजी मुकुल गोयल व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ में लक्ष्मी कान्त बाजपेयी से मुलाकात करके कांठ का कार्यक्रम रद्द कराने की अपील भी की। लेकिन वह नाकाम रहे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डां. चन्द्र मोहन ने शुक्रवार को यहां कहा था कि जिला पुलिस व प्रशासन भारी फोर्स के लगा रहे हैं जबकि कांठ का कार्यक्रम पूरी तरह से शान्तिपूर्ण रहेगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें