Hindi Newsकिसानों का दर्द जानने सोनिया गांधी नीमच पहुंचीं
किसानों का दर्द जानने सोनिया गांधी नीमच पहुंचीं
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने और किसानों का दर्द जानने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को नीमच पहुंचीं। वह...
एजेंसीThu, 02 Apr 2015 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने और किसानों का दर्द जानने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को नीमच पहुंचीं। वह यहां खेतों में जाकर आपदा से फसलों को हुए नुकसान का मुआयना करेंगी और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर रोड शो भी करेंगी।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी विशेष विमान से नीमच हवाई पट्टी पर पहुंचीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हवाई पप्ती पर सोनिया की अगवानी की। उनका इस इलाके के मडावदा और कंजार्डा के खेतों में जाकर बारिश और ओलों से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने का कार्यक्रम है।