फोटो गैलरी

Hindi Newsसैन्य सम्मान के साथ होगा लेफ्टिनेंट जनरल हणुत सिंह का अंतिम संस्कार

सैन्य सम्मान के साथ होगा लेफ्टिनेंट जनरल हणुत सिंह का अंतिम संस्कार

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हणुत सिंह का सोमवार को हरिद्वार के कनखल घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा सुबह आठ बजे राजपुर रोड स्थित आश्रम से शुरू होगी। सेना के विशेष वाहन से उनके...

सैन्य सम्मान के साथ होगा लेफ्टिनेंट जनरल हणुत सिंह का अंतिम संस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Apr 2015 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हणुत सिंह का सोमवार को हरिद्वार के कनखल घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा सुबह आठ बजे राजपुर रोड स्थित आश्रम से शुरू होगी। सेना के विशेष वाहन से उनके शव को हरिद्वार ले जाया जाएगा। वहां सेना की सशस्त्र सलामी के बीच हिंदू विधि-विधान से अंतिम विदाई दी जाएगी। जनरल हणुत सिंह शुक्रवार सुबह महासमाधि में लीन हो गए थे। 24 घंटे बाद महासमाधि में रहने के बाद वह ब्रह्मलीन हो गए।

शनिवार दोपहर में पारिवारिक करीबियों और अनुयायियों ने उनके देहावसान की पुष्टि कर दी थी। सूचना मिलने पर देशभर से उनके प्रशंसक दून पहुंचने शुरू हो गए थे। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए आए। इनमें 17 पूना हार्स रेजीमेंट के रिटायर जवानों के साथ ही मौजूदा अफसर, राजस्थान के राजघराने से जुड़े लोग, श्री शिवा बलायोगी महाराज के अनुयायियों के साथ ही उनके प्रशंसक शामिल हैं। जनरल हणुत सिंह के भांजे कुंवर नृपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी उनका पार्थिव शरीर उसी कुर्सी पर है, जिसमें वह महासमाधि में लीन हुए। शनिवार सुबह पार्थिव शरीर को आंगन में दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शव यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना होगी।

जांबाज अफसर को सेना देगी अंतिम विदाई

रिटायर्ड ब्रिगेडियर करण सिंह राठौर भी राजस्थान से दून पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। बैंडधुन के बीच सशस्त्र सलामी दी जाएगी। उनके शव को सेना के विशेष खुले वाहन से हरिद्वार ले जाया जाएगा। सैन्य सलामी देने के लिए 17 पूना हार्स रेजिमेंट के जवानों के साथ ही 14 इन्फेंट्री डिविजन, 4 आर्टलरी ब्रिगेड के जवान शामिल होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें