फोटो गैलरी

Hindi Newsराजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा आगे

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा आगे

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने भले ही जीत दर्ज की है, लेकिन, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के चुनाव क्षेत्र में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है। अब तक घोषित 113...

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा आगे
एजेंसीThu, 20 Aug 2015 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने भले ही जीत दर्ज की है, लेकिन, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के चुनाव क्षेत्र में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है। अब तक घोषित 113 निकायों में से भाजपा 62 पर कांग्रेस ने 25 सीटें जीत ली हैं। वहीं 17 निकायों पर निर्दलीय और अन्य पार्टियों ने कब्जा कर लिया है। कुल 1405 वार्ड में भाजपा ने जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस ने 1134 वार्डों में जीत दर्ज कराई है।

राज्य में 129 स्थानीय निकायों कुल 3351 वार्डों के लिए सोमवार को हुए मतदान में 76 फीसदी वोट पड़े थे। इन निकायों में अजमेर नगर निगम के अलावा अधिकतर नगरपालिकाएं हैं, जिनमें औसतन 20 से 30 वार्ड हैं।

मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राजस्थान की जनता बधाई दी है। उन्होंने लिखा - राजस्थान की जनता को बड़ा धन्यवाद। राजस्थान भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निकाय चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई।

वसुंधरा और दुष्यंत के क्षेत्र में भाजपा हारी
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह निर्वाचन क्षेत्र झालरापाटन और गृह जिला धौलपुर में भाजपा की हार से मुख्यमंत्री को झटका लगा है। यहां की दो नगरपालिका पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां पूर्व कॉर्पोरेटर उषा यादव कुछ महीने पहले ही कांग्रेस में चली गई थीं। वहीं उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह के चुनाव क्षेत्र झालावाड़ में भी भाजपा हार गई है। इन क्षेत्रों में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है।

कांग्रेस के हौसले बुलंद
निकाय चुनाव के नतीजों के बाद जयपुर के कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस जश्न का माहौल दिखा।  धौलपुर, झालावाड़, सीकर में और लोसल में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने बीजेपी से ज्यादा नगरपरिषदें जीती, इस आधार पर इस चुनाव में अपनी जीत और बीजेपी की हार मान रहे हैं। वे इसका जश्न मना रहे हैं।

पायलट बोले, हम वसुंधरा के गढ़ में जीते
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, हमने वसुंधरा राजे के गढ़ में जीत दर्ज की है। भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में एक फीसदी से भी कम का अंतर है। भाजपा भले ही जीती लेकिन खुद मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में हार गईं। चुनाव में वसुंधरा राजे के ललित मोदी की मदद का आरोप भी चुनावी मुद्दा था और जनता ने इसी वजह से राजे के निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ वोट दिया।

भाजपा ने दी सफाई
राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने जीत का श्रेय सरकार के कामकाज को दिया, लेकिन मुख्यमंत्री के निवार्चन क्षेत्र में हार पर सफाई दी कि वसुंधरा राजे पूरे राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें