राहुल गांधी दो दिन की राजस्थान यात्रा पर सूरतगढ़ पंहुचे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन की राजस्थान यात्रा पर गुरुवार को सूरतगढ़ पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष के सूरतगढ़ पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट,...
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन की राजस्थान यात्रा पर गुरुवार को सूरतगढ़ पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष के सूरतगढ़ पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राहुल गांधी सूरतगढ में कुछ देर रूकने के बाद सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंच कर पदयात्रा शुरू करेंगे।
राहुल गांधी पदयात्रा के दौरान बेमौसम ओलावष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसानों से रूबरू होंगे। वह पदयात्रा के दौरान युवाओं एवं आम लोगों से भी सम्पर्क करेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी आज शाम ही हनुमानगढ़ से जयपुर रवाना हो जायेंगे और अगले दिन जयपुर में बिडला सभागार में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे तथा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 125वीं जन्म शताब्दी समारोह के कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत करेंगे।