रविवार, 26 मई, 2013 | 10:08 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मनमोहन ने अंसारी के लिए ममता से मांगा समर्थन
कोलकाता, एजेंसी
First Published:15-07-12 12:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात करके संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हामिद अंसारी के लिए समर्थन का आग्रह किया, लेकिन बनर्जी ने इस बारे में कोई वचन नहीं दिया।

तृणमूल सांसद कुणाल घोष ने कहा कि जी हां, प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को फोन किया था और उनसे संप्रग के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हामिद अंसारी को समर्थन देने का आग्रह किया था, लेकिन ममता दीदी ने प्रधानमंत्री को कहा है कि वह दो-तीन दिनों के भीतर अपनी पार्टी का रुख साफ करेंगी।

ज्ञात हो कि संप्रग ने शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने संप्रग की इस पसंद से सहमति नहीं जताई। इसके कुछ ही घंटों बाद भाजपा द्वारा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतराने की घोषण किए जाने के बाद अंसारी के सर्वसम्मति से पुनर्निर्वाचन की संभावना समाप्त हो गई।

केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने बाद में अंसारी को 'सबकी' पसंद बताया था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी और पूर्व सांसद कृष्ण बोस के नाम सुझाए थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°