फोटो गैलरी

Hindi Newsजीवन रक्षा पदक के लिए 56 लोगों का चयन

जीवन रक्षा पदक के लिए 56 लोगों का चयन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2014 के जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों के लिए चुने गए 56 लोगों के नाम पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इनमें चार लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 17 लोगों को उत्तम जीवन...

जीवन रक्षा पदक के लिए 56 लोगों का चयन
एजेंसीSun, 25 Jan 2015 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2014 के जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों के लिए चुने गए 56 लोगों के नाम पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इनमें चार लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 17 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 35 लोगों को जीवन रक्षा पदक दिए जाने हैं। इनमें से 27 लोगों को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहे हैं।

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार के विजेताओं में उत्तराखंड के जयेंद्र प्रसाद, झारखंड के बलराम कुमार और उत्तर प्रदेश के नित्यानंद गुप्ता व कुमार आर्यन राज शुक्ला शामिल हैं। इन सभी को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
 
उत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वालों में उत्तराखंड के नंद राम व अजय लाल, उत्तर प्रदेश के सर्वेश कुमार, संजीव कुमार व इमरान खान, हरियाणा के सतीश कुमार, झारखंड के संतोष कुमार पासवान के नाम भी शामिल हैं। इन सभी को भी मरणोपरांत ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

जीवन रक्षा पदकों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ के अमर सिंह व जीशान मेमन, यूपी की मौसमी कश्यप (मरणोपरांत), कुमार सुजीत यादव (मरणोपरांत) व कुमार अवधेश तिवारी (मरणोपरांत), जम्मू-कश्मीर के विवेक कुमार, गुलाम नबी भट्ट व मेहराज-उद-दिन भट्ट, दिल्ली की माहिका गुप्ता व विजय कुमार सिंह (मरणोपरांत) को भी यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
 
जीवन रक्षक पदक श्रेणी के पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिए जाते हैं, जिन्होंने मानवीय प्रकृति का कोई उत्कृष्ट कार्य करके किसी व्यक्ति का जीवन बचाया हो। इस पुरस्कार के तहत मेडल, गृहमंत्री के हस्ताक्षर वाला प्रमाणपत्र और एकमुश्त आर्थिक राशि का डिमांड ड्राफ्ट दिया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें