फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल की भारत को चेतावनी, चला जाएगा चीन के साथ

नेपाल की भारत को चेतावनी, चला जाएगा चीन के साथ

नेपाल ने रविवार को भारत को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह पेट्रोलियम और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न डाले। ऐसा जारी रहा तो उसे मजबूर होकर चीन के साथ जाने को विवश होना पड़ेगा। इस बीच,...

नेपाल की भारत को चेतावनी, चला जाएगा चीन के साथ
एजेंसीMon, 05 Oct 2015 08:51 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल ने रविवार को भारत को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह पेट्रोलियम और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न डाले। ऐसा जारी रहा तो उसे मजबूर होकर चीन के साथ जाने को विवश होना पड़ेगा।

इस बीच, भारत के राजदूत रंजीत राय नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से मिले और इस मुद्दे पर चर्चा की। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस संबंध में भारत को एक निश्चित समय अवधि तय करनी चाहिए।

उपाध्याय ने कहा, नेपाल जरूरी सामान की आपूर्ति में आ रही बाधा पर भारत को अपनी चिंताओं से अवगत करा चुका है। उम्मीद है कि नई दिल्ली मामले को जल्द सुलझा लेगा। खासकर यह देखते हुए कि नेपाल में दशहरा और दिवाली जैसा त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

भारत ने आरोप खारिज किए
भारत ने नेपाल को जरूरी चीजों की आपूर्ति में बाधा डालने के आरोप खारिज कर दिए। साथ ही कहा कि नेपाल में विरोध प्रदर्शन और अशांति से दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि भारतीय कंपनियों व ट्रांसपोर्टरों को अपनी हिफाजत और सुरक्षा का डर बना हुआ है। उधर, नेपाल सरकार ने भारत को उसके ट्रकों की सुरक्षा करने आश्वासन दिया है।

नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि नेपाल सरकार की किसी भी भूल से पैदा हुई नकारात्मकता को भारत भूल जाए और सकारात्मक तरीके से आगे बढ़े। यही दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें