फोटो गैलरी

Hindi Newsउमर ने दी सईद को बधाई, भाजपा पर साधा निशाना

उमर ने दी सईद को बधाई, भाजपा पर साधा निशाना

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह...

उमर ने दी सईद को बधाई, भाजपा पर साधा निशाना
एजेंसीSun, 01 Mar 2015 03:46 PM
ऐप पर पढ़ें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाजपा के लाल सिंह ने जम्मू कश्मीर सरकार में बतौर मंत्री डोगरी भाषा में शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेता लालकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी , अमित शाह और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

वर्ष 2002 में वह पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में तीन वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे थे। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री पद को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को गठबंधन की शर्त के अनुसार सौंपा था।

इस बार सईद छह वर्षो तक मुख्यमंत्री रहेंगे जबकि भाजपा के निर्मल सिंह उपमुख्यमंत्री रहेंगे।

उमर ने सईद को बधाई दी

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के नए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को शुभकामनाएं दी और उनको सहयोग दे रही भारतीय जनता पार्टी की खिंचाई की।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर ने ट्विटर पर लिखा, ''मुफ्ती मोहम्मद सईद साहब को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर बधाई। मैं आपको आपके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।''

उन्होंने कहा, ''नए मंत्रियों को शपथ लेने की बधाई देता हूं। आप सभी को जिम्मेदारियों का निवर्हन करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।''

उमर ने ट्वीट किया, ''भाजपा मंत्रियों ने जम्मू एवं कश्मीर के उसी संविधान की निष्ठा की शपथ ली, जिससे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पीछा छुड़ाने की कोशिश की थी।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें