फोटो गैलरी

Hindi Newsव्यापम घोटाला: अब तक जांच से जुड़े 40 लोगों की मौत

व्यापम घोटाला: अब तक जांच से जुड़े 40 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड घोटाले की तीन साल की जांच के दौरान अब तक 40 लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इस घटना की जानकारी जांच से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने दी है। रहस्यमय...

व्यापम घोटाला: अब तक जांच से जुड़े 40 लोगों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 May 2015 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड घोटाले की तीन साल की जांच के दौरान अब तक 40 लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इस घटना की जानकारी जांच से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने दी है। रहस्यमय परिस्थितियों में हो रही इन मौतों से पूरी जांच प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।

हाईकोर्ट द्वारा गठित स्पेशल इंविस्टिगेशन टीम को सौंपी अपनी रिपोर्ट में पुलिस ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया है। पुलिस ने कहा है कि मृतकों की उम्र लगभग 25-30 साल है और सभी चंबल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे शैलेश और मुख्य अभियुक्त फार्मासिस्ट विजय सिंह भी शामिल हैं। इन मौतों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें