फोटो गैलरी

Hindi Newsपद्म पुरस्कारों की घोषणा, आडवाणी, अभिताभ और दिलीप कुमार को पद्म विभूषण

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, आडवाणी, अभिताभ और दिलीप कुमार को पद्म विभूषण

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इनमें कानूनविद हरीश साल्वे, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा समेत विभिन्न...

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, आडवाणी, अभिताभ और दिलीप कुमार को पद्म विभूषण
एजेंसीMon, 26 Jan 2015 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इनमें कानूनविद हरीश साल्वे, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा समेत विभिन्न क्षेत्र की 20 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि, फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली, साहित्यकार प्रोफेसर बिमल राय व हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह सहित 75 लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया है।

मशहूर पहलवान सतपाल का नाम भी पद्म पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। मगर, ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार व बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, इनका नाम खेल मंत्रलय ने गृह मंत्रलय को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए भेजा था, लेकिन उनके नाम पर अंतिम मोहर नहीं लग पाई।  

पद्म विभूषण

1. लालकृष्ण आडवाणी- सार्वजनिक कार्य
2. मोहम्मद यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार- कला
3. अमिताभ बच्चन- कला
4. प्रकाश सिंह बादल- सार्वजनिक कार्य
5. डॉक्टर डी वीरेन्द्र हेगड़े- सामाजिक कार्य
6. जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्य- अन्य
7. मलुर रामास्वामी श्रीनिवास- विज्ञान
8. कोट्टयम के वेणुगोपाल- सार्वजनिक कार्य
9. करीम अल हुसैनी आगा खान (विदेशी)- व्यापार एवं उद्योग

पद्म भूषण

1. जाहनू बरुआ- कला
2. विजय भटकर- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
3. स्वप्न दास गुप्त- साहित्य एवं शिक्षा
4. स्वामी सत्यमित्र नंदगिरी- अन्य
5. एन. गोपालस्वामी- नागरिक सेवा
6. डॉक्टर सुभाष सी. कश्यप- सार्वजनिक मामले
7. डॉक्टर पंडित गोकुलोत्सव जी. महाराज- कला
8. डॉक्टर अमरीश मित्तल- मेडिसिन
9. सुधा रघुनाथन- कला
10. हरीश साल्वे- सार्वजनिक मामले
11. डॉक्टर अशोक सेठ- मेडिसिन
12 रजत शर्मा- साहित्य एवं शिक्षा
13 सतपाल- खेल
14 शिव कुमार स्वामी- अन्य
15. डॉक्टर खडग सिंह वलदिया- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
16. प्रोफेसर मंजुल भार्गव (एनआरआई)- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
17. डेविड फ्राउले (विदेशी)- अन्य
18. बिल गेट्स (विदेशी)- सामाजिक कार्य
19. सुश्री मिलिंडा गेट्स (विदेशी)- सामाजिक कार्य
20. साईचीरो मिसुमी (विदेशी)- अन्य

पद्मश्री

1. डॉक्टर मंजुला अनागनी- मेडिसिन
2. एस. अरुणन- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
3. सुश्री कन्या कुमारी अवसराला- कला
4. बेटिना शारदा बाउमेर- साहित्य एवं शिक्षा
5. नरेश बेदी- कला
6. अशोक भगत- सामाजिक कार्य
7. संजय लीला भंसाली- कला
8. डॉक्टर लक्ष्मी नंदन बोरा- साहित्य एवं शिक्षा
9. डॉक्टर ज्ञान चतुर्वेदी- साहित्य एवं शिक्षा
10. डॉक्टर योगेश कुमार चावला- मेडिसिन
11. जय कुमारी चिकल्ला- मेडिसिन
12. विवेक देवराय- साहित्य एवं शिक्षा
13. डॉक्टर सरुंगबम बिमोला कुमारी- मेडिसिन
14. डॉक्टर अशोक गुलाटी- सार्वजनिक मामले
15 डॉक्टर रणदीप गुलेरिया- मेडिसिन
16. डॉक्टर केपी हरिदास- मेडिसिन
17. राहुल जैन- कला
18. रवीन्द्र जैन- कला
19. डॉक्टर सुनील जोगी- साहित्य एवं शिक्षा
20. प्रसून जोशी- कला
21. डॉक्टर प्रफुल्ल कार- कला
22. सुश्री सबा अंजुम- खेल
23. उषा किरण खान- साहित्य एवं शिक्षा
24. डॉक्टर राजेश कोटेचा- मेडिसिन
25. प्रोफेसर अलका कपलानी- मेडिसिन
26. डॉक्टर हर्ष कुमार- मेडिसिन
27. नारायण पुरुषोत्तम माल्या- साहित्य एवं शिक्षा
28. लैंबर्ट मैसकरन हैस- साहित्य एवं शिक्षा
29. डॉक्टर जनक पालटा मैक्गिलिगन- सामाजिक कार्य
30. वीरेन्द्र राज मेहता- सामाजिक कार्य
31. तारक मेहता- कला
32 नील हरबर्ट नांगकिकिंरिह- कला
33. चेवांग नोरफेल- अन्य
34. टीवी मोहनदास पाई- व्यापार एवं उद्योग
35. डॉक्टर तेजस पटेल- मेडिसिन
36. जादव मोलाइ पेआंग- अन्य
37. बिमला पोददार- अन्य
38. डॉक्टर एन प्रभाकर- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
39. डॉक्टर प्रहलाद- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
40. डॉक्टर नरेन्द्र प्रसाद- मेडिसिन
41. राम बहादुर राय- साहित्य एवं शिक्षा
42. सुश्री मिताली राज- खेल
43. पीवी राजारमन- नागरिक सेवा
44. प्रो़ जेएस राजपूत- साहित्य एवं शिक्षा
45. कोटा श्रीनिवास राव- कला
46. प्रो़ बिमल राय- साहित्य एवं शिक्षा
47. शेखर सेन- कला
48. गुणवंत शाह- साहित्य एवं शिक्षा
49. ब्रह्मदेव शर्मा- साहित्य एवं शिक्षा
50. मनु शर्मा- साहित्य एवं शिक्षा
51 योगराज शर्मा- मेडिसिन
52. वसंत शास्त्री- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
53. एसके शिव कुमार- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
54. पीवी सिंधु- खेल
55. सरदार सिंह- खेल
56. अरुणिमा सिन्हा- खेल
57 महेश राज सोनी- कला
58. डॉक्टर निखिल टंडन- मेडिसिन
59. एच थेगत्से रिनपोचे- सामाजिक कार्य
60. डॉक्टर हरगोविन्द लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी- मेडिसिन
61. होवांग बाओशेंग (विदेशी)- अन्य
62. प्रो़ जैकस ब्लामोंट (विदेशी)- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
63. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन (मरणोपरांत)- अन्य
64. ज्यां क्लॉड कैरियरे (विदेशी)- साहित्य एवं शिक्षा
65 डॉक्टर नंदराजन राज चेट्टी (एनआरआई)- व्यापार एवं उद्योग
66. जार्ज एल हार्ट (विदेशी)- अन्य
67. जगतगुरु अम्रता सूर्यनंदा महाराज (एनआरआई)- अन्य
68. मीठालाल मेहता (मरणोपरांत)- सामाजिक कार्य
69. सुश्री तृप्ति मुखर्जी (एनआरआई)- कला
70. दत्तात्रेयदु नोरी (एनआरआई)- मेडिसिन
71. डॉक्टर रघु रामा पिल्लारीसेट्टी (एनआरआई)- मेडिसिन
72. डॉक्टर सौमित्र रावत (एनआरआई)- मेडिसिन
73. प्रो़ एनेट शिमेदचेन (विदेशी)- साहित्य एवं शिक्षा
74. अभिनेता प्राण कुमार शर्मा उर्फ प्राण (मरणोपरांत)- कला
75. आर वासुदेवसन (मरणोपरांत)- नागरिक सेवा


हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें