फोटो गैलरी

Hindi Newsजमशेदपुर नक्सली मुठभेड़, कोबरा जवान शहीद

जमशेदपुर नक्सली मुठभेड़, कोबरा जवान शहीद

झारखंड के घाटशिला स्थित चेकाम पहाड़ पर बुधवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 69 बटालियन की कोबरा यूनिट का एक जवान शहीद हो गया, जबकि सहायक कमांडेंट आलोक कुमार घायल हो गए। कुमार के पैर में...

जमशेदपुर नक्सली मुठभेड़, कोबरा जवान शहीद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Sep 2014 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के घाटशिला स्थित चेकाम पहाड़ पर बुधवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 69 बटालियन की कोबरा यूनिट का एक जवान शहीद हो गया, जबकि सहायक कमांडेंट आलोक कुमार घायल हो गए। कुमार के पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया है। शहीद जवान का नाम विकास कुमार झा है।

बंगाल की टीम से हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार चेकाम पहाड़ पर पश्चिम बंगाल और झारखंड पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन सुबह पांच बजे शुरू हुआ जो आठ बजे तक चला। पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी स्थित काकडमझोर गांव से कोबरा जवान चकाम पहाड़ की तरफ बढ़ रहे थे। तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया। जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर करीब दो सौ राउंड फायरिंग की। ऑपरेशन में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट और सीआईएसएफ के जवान शामिल थे।

यह थी सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि चेकाम में सीपीआई माओवादियों के झारखंड-बंगाल-ओडिशा की सीमांचल कमेटी का प्रमुख राकेश अपने साथ सांसद सुनील महतो की हत्या में शामिल रंजीत पाल उर्फ राहुल, राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, जयंतो और मदन महतो के साथ आया हुआ है। इनके अलावा इस दस्ते में सोलह और नक्सली हैं।

ऐसा है इलाका
घाटशिला स्थित चेकाम गांव से सटे पहाड़ को उसी गांव के नाम से जाना जाता है। चेकाम पहाड़ पश्चिम बंगाल का सीमांचल क्षेत्र है जो रेड जोन का प्रमुख इलाका है। पहाड़ की दूसरी तरफ बेलपहाड़ी है जो पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पड़ती है।

कोबरा यूनिट का एक जवान शहीद हुआ है जबकि सहायक कमांडेंट घायल हुए हैं। रांची से पहुंचे हेलीकॉप्टर से उन्हें रिम्स ले जाया गया जहां जवान विकास को मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ बंगाल सीमा से पहाड़ पर चढ़ रही पुलिस टीम के साथ हुई। - अमोल होमकर, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें