फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपीः रसूलपुर में दो गुटों के लोग भिड़े, चार घायल

यूपीः रसूलपुर में दो गुटों के लोग भिड़े, चार घायल

गोरखपुर शहर होली के दिन जलने से बच गया। शहर के अतिसंवेदनशील इलाके रसूलपुर में धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंके जाने की अफवाह पर दो सम्प्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में तकरीबन आधे घंटे तक...

यूपीः रसूलपुर में दो गुटों के लोग भिड़े, चार घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Mar 2015 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर शहर होली के दिन जलने से बच गया। शहर के अतिसंवेदनशील इलाके रसूलपुर में धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंके जाने की अफवाह पर दो सम्प्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में तकरीबन आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई। एक वाहन को आगे के हवाले कर दिया गया। कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पत्थरबाजी में चार लोगों के जख्मी होने की सूचना है। सूचना पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों ने किसी तरह स्थिति संभाली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10.45 बजे रसूलपुर के अजयनगर इलाके मे होली खेली जा रही थी। इसी बीच अफवाह उड़ी कि एक धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंका जा रहा है। इतना सुनते ही दो सम्प्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। आधे घंटे तक रसूलपुर में दंगे जैसा माहौल था।

सूचना पर मय फोर्स पहुंचे डीएम, एसएसपी ने उपद्रवियों को खदेड़ा। तब तक उपद्रवी एक बाइक को फूंक चुके थे। दो टेम्पो और एक कार भी तोड़ दी थी। पत्थरबाजी में रसूलपुर का ही जितेन्द्र (28) और पप्पू (29) गंभीर रूप से घायल हो गया। दो और युवकों के जख्मी होने की सूचना है। कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं। इलाके में तनाव व्याप्त है। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। एसपी सिटी हेमंत कुटियाल ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। फिलहाल एक पक्ष से तहरीर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें