शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 20:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
चॉकलेट से चर्चिल को मारना चाहते थे नाजी
लंदन, एजेंसी
First Published:18-07-12 06:28 PM
Last Updated:18-07-12 06:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
खुफिया दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि नाजियों ने विस्फोटक चॉकलेट के जरिए तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को मार डालने की योजना बनाई थी। खुफिया एजेंसी एमआई-5 के अधिकारियों के बीच युद्ध के समय खुफिया दस्तावेजों के आदान-प्रदान में यह बात कही गई थी कि नाजी ब्रिटेन को जीतना चाहते हैं और इस कड़ी में वे तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को विस्फोटक चॉकलेट से घातक हमला कर मौत के घाट उतार देना चाहते हैं।

डेली मेल की खबर के मुताबिक एडोल्फ हिटलर के बम निर्माताओं ने चॉकलेट की पतली परत के साथ विस्फोटक उपकरण लगा दिया था और फिर इसे महंगे दिखने वाले काले एवं सुनहरे कागज में पैक कर दिया था। नाजियों ने उस समय ब्रिटेन में काम कर रहे खुफिया एजेंटों को यह जिम्मेदारी सौंपी थी कि वे सावधानी से पीटर्स ब्रांड नाम की इस चॉकलेट को ट्रे में अन्य चीजों के साथ आहार कक्ष में पहुंचा दें जिसका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान युद्ध मंत्रिमंडल द्वारा किया जाता था।

इस घातक मिश्रण में इतना विस्फोटक था कि यह कई मीटर के दायरे में मौजूद किसी भी व्यक्ति की जान ले सकता था। लेकिन हिटलर की इस योजना को ब्रिटिश जासूसों ने विफल कर दिया जिन्हें इस बारे में पता लग गया था और यह सूचना एमआई-5 के वरिष्ठतम अधिकारी लॉर्ड विक्टर रॉथचिल्ड के पास पहुंची।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°